{"_id":"65c0d3411dd23a95a4088609","slug":"mp-news-nakulnath-will-contest-elections-from-chhindwara-only-kamalnath-s-son-himself-announced-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा से ही लड़ेंगे नकुलनाथ चुनाव, जनसभा में कमलनाथ के बेटे ने खुद ही कर दिया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा से ही लड़ेंगे नकुलनाथ चुनाव, जनसभा में कमलनाथ के बेटे ने खुद ही कर दिया एलान
Mon, 05 Feb 2024 05:57 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 05 Feb 2024 05:57 PM IST
सार
एक तरफ तो कांग्रेस के नेता कहते नजर आ रहे हैं कि लोकसभा का टिकट तय करने का फॉर्मूला बनाया गया है। पर कांग्रेस सांसद नकुलनाथ पहले ही अपने नाम का एलान कर रहे हैं। उनके इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के परासिया में जनसभा को संबोधित करते सांसद नकुलनाथ
- फोटो : Facbook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। दोनों पार्टियां मैदान पकड़ने लगी हैं। इस बीच प्रदेश में एकमात्र कांग्रेस सांसद नकुलनाथ का बयान सियासी गलियारों में चर्चा बना हुआ है।
एक तरफ तो कांग्रेस के नेता कहते नजर आ रहे हैं कि लोकसभा का टिकट तय करने का फॉर्मूला बनाया गया है। पर कांग्रेस सांसद नकुलनाथ पहले ही अपने नाम का एलान कर रहे हैं। नकुलनाथ ने ये एलान छिंदवाड़ा के परासिया विधानसभा के परिणय लॉन में आयोजित एक जनसभा में कर दिया। इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। पहला कयास लगाया जा रहा है कि इस एलान से स्पष्ट हो गया है कि छिंदवाड़ा से नकुलनाथ चुनाव लड़ने की मंशा रखते हैं तो कमलनाथ लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल पिछले कई दिनों से पूर्व सीएम कमलनाथ के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। चार दिनों के प्रवास पर पूर्व सीएम कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ छिंदवाड़ा पहुंचे हैं। इसके चलते सोमवार को वे सुबह राम-राम पत्रकों की पूजा अर्चना के बाद परासिया में जनसभा लेने पहुंचे थे।
लोकसभा चुनाव को लेकर हुए एक्टिव
लोकसभा चुनाव के चंद महीने बाकी रह गए हैं। इससे पहले ही सांसद नकुलनाथ अपने पिता पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ लगातार एक्टिव नजर आ रहे हैं। उन्होंने आज शिकारपुर निवास पर जहां विभिन्न ब्लॉक के कांग्रेस पदाधिकारी की बैठक ली, तो वहीं परासिया में जनसभा को संबोधित किया। दो दिन पहले भी वह सौसर के नादनवाड़ी और चौरई के सिरेगाव पहुंचे थे।