फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News Heavy Rains Ruin Crops in Chhindwara Nakulnath Visit Field Mp Weather Update in Hindi

MP News: छिंदवाड़ा में कुदरत का कहर, ओलावृष्टि से हजारों किसानों की फसलें तबाह, खेतों में पहुंचे नकुलनाथ

Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 20 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

MP News: मंगलवार को हुई ओलावृष्टि में जिले के अमरवाड़ा ब्लॉक में सर्वाधिक नुकसानी झेलना पड़ा है। यहां मोहली, राहीवाड़ा, गौलीढाना, सालीवाड़ा, लछुआ, बड़ेगांव, संगोनिया, पटनिया और मन्दानगढ़ में करीब एक घंटे जमकर ओलावृष्टि हुई, जिससे पूरा गांव बर्फ से ढक गया। 

विज्ञापन
MP News Heavy Rains Ruin Crops in Chhindwara Nakulnath Visit Field Mp Weather Update in Hindi
खेतों में पहुंचे नकुलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है है। किसानों ने बताया कि यहां आंवले के बराबर ओले गिरे है। जिसके चलते क्षेत्र में सभी किसानों को नुकसानी का सामना करना पड़ा है। तेज बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की रबी मौसम की फसलें पूरी तरह तबाह हो चुकी है।

विज्ञापन


इधर, प्रभावित क्षेत्रों का सांसद नकुलनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर वस्तुस्थिति देखी, साथ ही मोहखेड़ ब्लाक में गांवों में पहुंचकर खेतों में पीड़ित किसानों से चर्चा कर क्षति के संबंध में जानकारी ली। सांसद नकुलनाथ ने खेत से ही प्रशासनिक अधिकारियों से मोबाइल पर चर्चा कर अविलंब सर्वे कराकर प्रदेश सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन


उमरेठ में तरबूज की फसल हुई तबाह
बीते दिन हुई ओलावृष्टि में परासिया विधानसभा में भी मौसम की मार किसानों को झेलनी पड़ी है। यहां उमरेठ तहसील के ग्राम रिधोरा, पाठा, गुलबा, छाबड़ी, बिजोरी, गुमाई , गाजनडोह, परसोली, कन्हरगांव सहित अन्य ग्रामों में ओलावृष्टि से गेंहू, चने की फसल बर्बाद हुई। वहीं तरबूज और डंगरे की फसल भी बर्बाद हो गई। जिसके चलते किसानों को लाखों रुपए की क्षति का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वे के लिए गठित की संयुक्त टीम
जिले में मौसम की मार से बर्बाद किसानों को जल्द ही राहत पहुंचाने अब प्रशासन ने कमर कस ली है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा सभी एसडीएम को जल्द सर्वे कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए गए है। वहीं एसडीएम द्वारा सर्वे हेतु सयुंक्त दल का गठन भी कर दिया गया है। चर्चा में जिला कृषि उपसंचालक जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में फसल नुकसानी की रिपोर्ट तैयार करने राजस्व, कृषि, उद्यानिकी और पंचायत विभाग के सयुंक्त अमले की ड्यूटी लगाई गई है, जिनसे जल्द से जल्द सर्वेकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है।


दो दिन छाये रहेंगे बादल, फिर खुलेगा मौसम
जिले में दो दिन और संकट के है। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन और आसमान में बादल छाये रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना कम है। किन्तु बिगड़े मौसम के मिजाज के चलते किसान चिंतित है। चर्चा में मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में 20 और 21 मार्च को भी हल्के बादल छाये रहेंगे। जिसके पश्चात आसमा साफ होगा। साथ ही किसानों को बिगड़े मौसम के मिजाज से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed