फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP News 84 year old Ayurvedacharya Prakash Tata is famous all over world went to 112 countries for treatment

MP News: दुनिया भर में छाए हुए हैं 84 साल के आयुर्वेदाचार्य प्रकाश टाटा, 112 देशों में जाकर किया इलाज

Mon, 27 May 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 27 May 2024 05:40 PM IST
सार

84 साल के बुजुर्ग आयुर्वेदाचार्य प्रकाश इंडियन टाटा छिंदवाड़ा में आठवीं की परीक्षा दे रहे हैं। प्रकाश टाटा उन लोगों के लिए प्रेरणादायक हैं, जो किसी वजह से अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ देते हैं।

विज्ञापन
MP News 84 year old Ayurvedacharya Prakash Tata is famous all over world went to 112 countries for treatment
प्रकाश इंडियन टाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटी-मोटी किताबें, चार से पांच साल की मेहनत, ऊपर से एंट्रेंस एग्जाम, तब जाकर डॉक्टर बनते हैं।लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसा शख्स है, जिसने कभी स्कूल में कदम नहीं रखा। लेकिन वह आज आयुर्वेद का बड़ा डॉक्टर है। यह हैं डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा, जिन्होंने 112 देश में जाकर इलाज किया है। महानायक अमिताभ बच्चन, कई देशों के राजनेताओं से लेकर श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या तक का इलाज करने का दावा करने वाले डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा छिंदवाड़ा में आठवीं क्लास की परीक्षा दे रहे हैं।

विज्ञापन


जब पढ़ने की उम्र थी तो कभी स्कूल की दहलीज में कदम भी नहीं रखा, लेकिन दुनिया के 112 देश में आयुर्वेदिक इलाज करने का तजुर्बा होने का दावा किया। महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियां, दुनिया भर के कई राजनेता और बिजनेसमैन, श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्य का सफल इलाज करने का दावा करने वाले डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा इन दोनों छिंदवाड़ा में कक्षा आठवीं की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


पांच साल की उम्र से सीखा आयुर्वेद का ज्ञान
डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी स्कूल में कदम नहीं रखा।क्योंकि पांच साल की उम्र से वे अमरकंटक में अपने गुरु के आश्रम में चले गए थे और 20 साल तक उन्होंने जड़ी बूटियां से इलाज करना सीखा और आयुर्वेद को समझा। इसके बाद छिंदवाड़ा के कोयलांचल में उन्होंने करीब चार जगह अपने क्लीनिक खोले और पातालकोट की जड़ी बूटियां से इलाज करना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडियन टाटा के श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी हैं मुरीद
डॉ. प्रकाश इंडियन टाटा ने बताया कि वे दुनिया भर के 112 देश में जाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। लगातार दूसरे देशों में भी उनका दौरे जारी हैं। जुलाई में वे अमेरिका जाएंगे और कुछ लोगों का इलाज करेंगे। भारत में उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों का इलाज पातालकोट की जड़ी बूटियां से किया है।


दुनिया के कई देशों के राजनेताओं से लेकर उद्योगपति उनके मुरीद हैं। इतना ही नहीं डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा दावा करते हैं, जब श्रीलंका के क्रिकेटर सनत जयसूर्या को पैरों में तकलीफ थी तो दुनिया भर के कई डॉक्टर उनका इलाज करने में असफल हो गए थे। इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन ने सनत जयसूर्या को डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा की जानकारी दी और फिर डॉक्टर प्रकाश इंडियन टाटा ने श्रीलंका जाकर सनत जयसूर्या का इलाज किया और उसके बाद वे ठीक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed