फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   MP Loksabha Election: Distribution of Modi's T-shirts proved costly, Police registered a case against three

MP Loksabha Election: मोदी की टी शर्ट बांटना पड़ा महंगा, हर्रई पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मामला

Wed, 10 Apr 2024 10:43 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2024 10:43 AM IST
सार

हर्रई नपा के राजस्व निरीक्षक अतीश डागोरिया ने सोमवार को शिकायत की है कि लोकसभा चुनाव के तहत लगी आचार संहिता का उल्लंघन कर हर्रई बस स्टैंड पर मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट लोगों में बांटी जा रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
MP Loksabha Election: Distribution of Modi's T-shirts proved costly, Police registered a case against three
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मी जारी है। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले भी सामने आ रहे हैं। ताजा मामला छिंदवाड़ा का है। हर्रई बस स्टैंड पर मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट बांटने के मामले में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसआई टीडी धार्वे ने बताया कि हर्रई नपा के राजस्व निरीक्षक अतीश डागोरिया ने सोमवार को शिकायत की है कि लोकसभा चुनाव के तहत लगी आचार संहिता का उल्लंघन कर हर्रई बस स्टैंड पर मोदी की फोटो छपी टी-शर्ट लोगों में बांटी जा रही थी। इसका वीडियो भी सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अभिषेक साहू, सुमित गुप्ता और नरेन्द्र राय के खिलाफ धारा 127 ए, 123 (1) (बी), लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 171 बी, 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज
कुंडीपुरा टीआई मनोज बघेल ने बताया कि आचार संहिता के दौरान वार्ड नंबर 17 पार्षद बलराम साहू और माइकल रामबाग क्षेत्र में कैलेंडर बांट रहे थे। परासिया जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री भावना नागवंशी की शिकायत के आधार पर धारा 188 और 171 ई के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर चांद पुलिस ने प्रार्थी आदित्य ठाकुर की शिकायत पर भाजपा प्रत्याशी की छवि धूमिल करने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले अंकित और राजेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed