{"_id":"660e73b1ce6f1a06a1083023","slug":"mp-lok-sabha-elections-kamal-nath-enumerated-development-works-in-public-meeting-in-chhindwara-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: जनसभा में कमलनाथ ने गिनाए काम, बोले- मैंने सड़कें और हाईवे बनवाए, किसानों का कर्ज माफ किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: जनसभा में कमलनाथ ने गिनाए काम, बोले- मैंने सड़कें और हाईवे बनवाए, किसानों का कर्ज माफ किया
Thu, 04 Apr 2024 03:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 04 Apr 2024 03:02 PM IST
सार
Chhindwara News: पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि जब मैं छिंदवाड़ा आया था, तब लोगों को इसका नाम पता नहीं था। लोग पूछते थे नागपुर वाला छिंदवाड़ा। आज आप जहां भी जाएं छाती ठोक कर कह सकते हैं कि आप छिंदवाड़ा से हैं।
विज्ञापन
गुमतरा गांव में कलनाथ ने की जनसभा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव के लिए चौरई विधानसभा के गुमतरा गांव में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोजगार मेरी सबसे पहली प्राथमिकता है। जो बच्चे सिर्फ सातवीं आठवीं तक पढ़े हैं उनके लिए भी मैंने रोजगार की व्यवस्था की है। स्किल डेवलपमेंट सेंटर और ड्राइविंग लर्निंग सेंटर खुलवाएं ताकि कम शिक्षित बच्चे भी ट्रेनिंग हासिल कर रोजगार प्राप्त करें।
विज्ञापन
कमलनाथ ने सभा में मौजूद लोगों से कहा कि चुनाव के बाद आप लोग ट्रेनिंग सेंटर देखें अपने और आसपास के बच्चों को वहां पढ़ने भेजें। यहां पढ़ने वाले बच्चे बाहर जाकर 60-70000 रुपए महीने कमाते हैं और 30-40000 परिवार को भेजते हैं, इससे गांव की आर्थिक गतिविधि चलती है। मैंने छिंदवाड़ा में 6000 किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनाई, हाईवे बनाए। सड़कों से आवागमन बेहतर हुआ और स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण के लिए रोजगार भी मिला। मुख्यमंत्री रहते मैंने पहली किस्त में छिंदवाड़ा के 80000 किसानों का कर्ज माफ किया। मैंने अपनी जवानी और पूरा जीवन छिंदवाड़ा के लिए समर्पित कर दिया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि जब मैं छिंदवाड़ा आया था, तब लोगों को छिंदवाड़ा का नाम पता नहीं था। लोग पूछते थे नागपुर वाला छिंदवाड़ा। आज आप जहां भी जाएं छाती ठोक कर कह सकते हैं कि आप छिंदवाड़ा से हैं। मेरा नाम किसी रेत से नहीं जुड़ा, किसी शराब से नहीं जुड़ा, किसी ठेकेदार से नहीं जुड़ा इसके आप सब गवाह हैं। मैं आखिरी सांस तक छिंदवाड़ा की सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन
