{"_id":"660415dae8d8f3524f071864","slug":"mp-lok-sabha-election-cm-mohan-yadav-reached-deepak-saxena-house-in-chhindwara-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Election: दीपक सक्सेना के घर पहुंचे CM मोहन, बंद कमरे में चर्चा, BJP में शामिल होने को लेकर कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Election: दीपक सक्सेना के घर पहुंचे CM मोहन, बंद कमरे में चर्चा, BJP में शामिल होने को लेकर कही ये बात
Wed, 27 Mar 2024 06:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 27 Mar 2024 06:24 PM IST
सार
मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को दीपक सक्सेना के घर पहुंचे। जहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक उनके घर के अंदर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी बीजेपी जॉइनिंग को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
दीपक सक्सेना के घर पहुंचे CM मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में मिशन-29 को लेकर छिंदवाड़ा पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल ने बुधवार को लोकसभा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू का नामांकन दाखिल कराया। इस दौरान उन्होंने आमसभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने कहा, यहां से कांग्रेस को हमें 9-2-11 करना है। पिछली बार मध्यप्रदेश की एक सीट छूटी थी, इस बार देश में 400 पार और मध्यप्रदेश की 29 की 29 सीटें भाजपा जीतेगी।लोकसभा प्रत्याशी बंटी साहू की नामांकन रैली के बाद आयोजित सभा में उन्होंने कहा, छिंदवाड़ा गढ़ नहीं, सब गड़बड़ है। यहां केवल भावुकता के आधार पर बेवकूफ बनाने का खेल चल रहा है। भैया, रोकर क्यों वोट मांग रहे हो। सभा के बाद मुख्यमंत्री रोहणा गांव में पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना से मिलने उनके घर पहुंचे। बेटे अजय सक्सेना के बीजेपी ज्वॉइन करने के बाद दीपक ने कांग्रेस छोड़ दी थी। वे मंगलवार को नकुलनाथ की नामांकन रैली में भी शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
इसके उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री दीपक सक्सेना के घर पहुंचे, जहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक उनके घर के अंदर चर्चा की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनकी बीजेपी ज्वॉइनिंग को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ कि दीपक सक्सेना कब बीजेपी ज्वॉइन करेंगे। बाहर आने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि छिंदवाड़ा में आज का दिन शुभ समाचार वाला है। उन्होंने संकेत दे दिया। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे दीपक सक्सेना से मिलने आए थे, क्योंकि वह वरिष्ठ नेता हैं।
