{"_id":"660837679b34d9ee240aa81a","slug":"mp-lok-sabha-chunav-mp-nakulnath-in-amarwada-called-kamlesh-shah-a-traitor-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP LS Chunav: अमरवाड़ा में सांसद नकुलनाथ ने कमलेश शाह को गद्दार बताया, बोले- उन्हें कभी माफ नहीं करना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP LS Chunav: अमरवाड़ा में सांसद नकुलनाथ ने कमलेश शाह को गद्दार बताया, बोले- उन्हें कभी माफ नहीं करना
Sat, 30 Mar 2024 09:32 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:32 PM IST
सार
आमसभा के दौरान नकुलनाथ ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भोले-भाले होते हैं और वे गद्दार नहीं होते। लेकिन आपके द्वारा चुने गए एक विधायक ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
अमरवाड़ा में सांसद नकुलनाथ की आमसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सांसद नकुलनाथ ने पहली बार कमलेश शाह पर निशाना साधा है। एक दिन पहले ही कमलेश ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। आज उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र अमरवाड़ा के ग्राम छिंदी में आयोजित आमसभा में नकुलनाथ ने कमलेश शाह को गद्दार कह दिया।
विज्ञापन
दरअसल, आमसभा के दौरान नकुलनाथ ने आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भोले-भाले होते हैं और वे गद्दार नहीं होते। लेकिन आपके द्वारा चुने गए एक विधायक ने गद्दारी करते हुए कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। आप उन्हें कभी माफ नहीं करना। नकुलनाथ ने पहली बार किसी आमसभा में कमलेश शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कमलेश शाह को सीधे तौर पर गद्दार करार दे दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में कमलेश शाह ने यहां अच्छी मार्जिन से चुनाव जीता था। उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी को लगभग 25,000 वोटों से हराया था। एक दिन पहले ही उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी का दामन थाम लिया। ऐसे में नकुलनाथ आज उन पर आक्रामक दिखे।
विज्ञापन
छिंदी में आयोजित की गई थी जनसभा
दरअसल, आज सांसद नकुलनाथ की आमसभा अमरवाड़ा विधानसभा के छिंदी में आयोजित की गई थी। इस आमसभा के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मैंने इस क्षेत्र में 3-3 आमसभा ले चुका हूं, जिसमें सिर्फ एक सभा में ही कमलेश शाह मेरे साथ थे। अच्छा हुआ यह उनकी आमसभा थी। उन्होंने जनता से कहा कि आप कमलेश शाह को कभी माफ नहीं करना।
