फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Mother daughter died after eating wild vegetables in Chhindwara condition of farmer and his two sons critical

सावधान: छिंदवाड़ा में जंगली सब्जी खाने से मां और बेटी की मौत, पिता सहित दो बेटों की हालत गंभीर

Fri, 28 Jun 2024 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 28 Jun 2024 10:06 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक घटना ने सबको हैरान कर दिया। जंगली भाजी की सब्जी खाने से मां और बेटी की मौत हो गई। किसान सहित उसके दो बेटों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Mother daughter died after eating wild vegetables in Chhindwara condition of farmer and his two sons critical
सब्जी खाने से मां और बेटी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा में पांढुर्णा के घुड़नखापा में जंगली भाजी की सब्जी खाने से मां और बेटी की मौत हो गई। वहीं, पिता और दो बेटों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, पांढुर्णा थाना क्षेत्र के घुड़नखापा में सूर्यभान धुर्वे (45) अपने-अपने परिवार के साथ रहता है। जो खेती किसान के कार्य से अपना घर चलाता है। गुरुवार शाम को सूर्यभान अपनी पत्नी नोकिता धुर्वे के साथ खेत से लगे जंगल से जंगली भाजी तोड़कर सब्जी बनाने के लिए लाया था।
विज्ञापन


रात में पूरे परिवार ने खाना खाया और सो गया। देर रात 12 बजे के करीब 16 वर्षीय बेटी योगिता के पेट में दर्द होने लगा और उल्टियां हो गईं। इसके बाद रात एक बजे पत्नी नोकिता (40) की भी तबीयत खराब होने लगी और वह भी उल्टियां करने लगी। परिवार वालों ने जैसे-तैसे रात गुजारी। सुबह तक सूर्यभान और उसके दोनों बेटों की भी तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी सूर्यभान ने अपने साले जयभान को दी। तो वह तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद योगिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नोकिता की गंभीर हालत देखकर कर उसे नागपुर रेफर कर दिया। लेकिन नागपुर पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं, सूर्यभान और उसके दोनों पुत्र अविनाश (13) और अशीष (11) का इलाज पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed