फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Last rites of Shaheed Chhindwara's son killed in terrorist attack, hundreds of people reached for last rites

Chhindwara: आतंकी हमले में शहीद छिंदवाड़ा के बेटे का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन को पहुंचे सैकड़ों लोग

Thu, 13 Jun 2024 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Jun 2024 08:16 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हुए सेना के जवान कबीर दास उइके का गृह ग्राम पुलपुलडोह में अंतिम संस्कार किया गया। सैंकड़ों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। 

विज्ञापन
Last rites of Shaheed Chhindwara's son killed in terrorist attack, hundreds of people reached for last rites
छिंदवाड़ा में शहीद के दर्शन के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए छिंदवाड़ा के जवान कबीर दास का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पुलपुलडोह पहुंचा। जहां पूरे रीति रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए हुए सेना के जवान कबीर दास उइके का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से गुरुवार को नागपुर पहुंचा। यहां से सड़क मार्ग से (पाटन सांवगी- सवरनी- सोनपुर- धनेगांव वाला रूट) से पार्थिव शरीर को खमारपानी होते हुए बिछुआ ब्लॉक के पुलपुलडोह लाया गया। यहां राजकीय सम्मान से बलिदानी कबीरदास उईके का अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन


इससे पहले मुनगापार के पास क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सीआरपीएफ के आईजी सुखबीर सिंह सोढी और डीआइजी नीतू सिंह भी मौजूद रहीं। वही छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेंद्र सिंह, एसपी मनीष खत्री विशेष रूप मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीद की पत्नी के पास पहुंचीं डीआईजी, नहीं रुके आंसू
सीआरपीएफ की डीआईजी नीतू सिंह आईजी के सुखबीर सिंह सोढ़ी के साथ अमर शहीद के घर पहुंचीं और शाहिद की पत्नी ममता उइके को समझाने लगीं तो वह मानने को तैयार नहीं हुईं। शहीद की पत्नी की हालत देखकर डीआईजी भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं, यह बड़ा भावुक दृश्य था। इस दौरान पीएचई मंत्री संपत्तिया उइके शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। उनके साथ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू भी मौजूद थे। सभी ने शहीद के परिजनों को ढाढ़स बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। 


घर के पीछे दफनाया गया, यहां बनेगा स्मारक
शहिद को उनके घर के पीछे पत्रक खेत में दफनाया गया। यहां पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर नाम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed