फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Former CM Kamal Nath blames state government over urea crisis

MP: 'छिंदवाड़ा में यूरिया संकट', कमलनाथ ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, 20 अगस्त से बजेगा जनआंदोलन का बिगुल

Mon, 18 Aug 2025 07:37 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Mon, 18 Aug 2025 07:37 PM IST
सार

जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। बोवनी का समय होने के बावजूद किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा, जिसके चलते वे सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। इसी बीच यह मुद्दा अब सियासी रंग भी लेने लगा है।

विज्ञापन
Former CM Kamal Nath blames state government over urea crisis
यूरीया वितरण केंद्र के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में यूरिया खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। बोवनी के समय खाद नहीं मिलने से किसान दिनभर सहकारी समितियों के चक्कर काट रहे हैं। इस बीच मुद्दे पर राजनीति भी तेज हो गई है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और पांढुर्णा क्षेत्र के किसान पिछले एक महीने से यूरिया के लिए भटक रहे हैं। आंदोलन, धरना और प्रदर्शन करने के बावजूद सरकार ने उन्हें सिर्फ आश्वासन और पुलिस की लाठियां दी हैं।
विज्ञापन


कमलनाथ ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर छिंदवाड़ा और पांढुर्णा के किसानों के साथ भेदभाव कर रही है और यूरिया की सप्लाई रोकी जा रही है। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें किसान समितियों के बाहर लंबी कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। कमलनाथ ने ऐलान किया कि अब इंतजार खत्म हो गया है। किसानों के अन्याय और उपेक्षा के खिलाफ कांग्रेस 20 अगस्त को छिंदवाड़ा में विशाल जनआंदोलन करेगी। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोनू मांगे पर एफआईआर से बढ़ा विवाद

यूरिया संकट पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सोनू मांगे समेत कई नेताओं पर दर्ज एफआईआर से कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला। पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों की आवाज दबाने और आंदोलनकारियों को डराने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अर्चना तिवारी: लापता बहन को ढूंढ़ने इटारसी पहुंचे भाई; रेलवे स्टेशन पर खंगाले CCTV फुटेज; जानें क्या मिला?

भाजपा का पलटवार

इधर, भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज कर दिया। छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि जिले में यूरिया का कोई संकट नहीं है। पिछले साल से अधिक खाद की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से सप्लाई में थोड़ी दिक्कत जरूर आई थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। विश्लेषकों का मानना है कि किसानों का असंतोष कांग्रेस को बड़ा मौका दे सकता है। यदि 20 अगस्त को बड़ी संख्या में किसान सड़कों पर उतरते हैं, तो यह सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण संदेश होगा। दूसरी ओर भाजपा भी स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है और किसानों से सीधा संवाद बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed