फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Accident News Devar-Bhabhi dies on Chhindwara-Betul road

Chhindwara News: छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, देवर-भाभी की मौके पर मौत

Thu, 13 Mar 2025 07:43 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Thu, 13 Mar 2025 07:43 PM IST
सार

छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटर सवार देवर-भाभी की मौत हो गई। हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई, और चालक फरार हो गया। पुलिस ने कार जब्त कर मामला दर्ज किया। परिवार और गांव में शोक की लहर है। 

विज्ञापन
Chhindwara Accident News Devar-Bhabhi dies on Chhindwara-Betul road
सड़क हादसा

विस्तार

गुरुवार दोपहर छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर खुनाझिर खुर्द के पास एक भीषण सड़क हादसे में स्कूटर सवार देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई। खेत से घर लौट रहे स्कूटर को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छिंदवाड़ा की ओर से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटर सवार दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में जान गंवाने वाले स्कूटर सवारों की पहचान सुखमन भलावी (55) और नीता भलावी (62) के रूप में हुई है। दोनों बांडा बोह के निवासी थे और रिश्ते में देवर-भाभी थे। इस दुखद घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- धार में सड़क हादसे में आठ की मौत, गलत दिशा में आ रहे गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरी
हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर रॉन्ग साइड में सड़क से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग इंदौर से छिंदवाड़ा लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।




पुलिस ने किया मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ है।

ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में पिता और मासूम बेटे की मौत, माता के दर्शन के लिए जा रहा था परिवार

परिवार में मातम, गांव में शोक
इस दुखद हादसे के बाद सुखमन और नीता भलावी के परिवार में मातम पसर गया है। गांव में भी शोक की लहर है। स्थानीय लोग प्रशासन से सड़क पर गति सीमा को नियंत्रित करने और लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed