फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Deadly Cough Syrup: Drug department raids drug stores in Chhindwara

Deadly Cough Syrup: छिंदवाड़ा में दवा दुकानों पर औषधि विभाग ने मारा छापा, दो स्टोर सील, जब्त किए कफ सिरप

Tue, 07 Oct 2025 03:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Oct 2025 03:23 PM IST
सार

परासिया और आसपास के कोयलांचल क्षेत्र में मेडिकल दुकानों की जांच कर सभी प्रकार के कफ सिरप जब्त किए गए हैं। नए कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह ने आदेश दिया है कि किसी भी संदिग्ध दवा को तुरंत बाजार से हटाया जाए।

विज्ञापन
Deadly Cough Syrup: Drug department raids drug stores in Chhindwara
नकली कफ सिरप (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के परासिया क्षेत्र में बच्चों की किडनी फेलियर से हो रही मौतों को लेकर प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। लगातार हो रही मौतों के बाद औषधि नियंत्रण विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने दवा की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। प्रशासन ने स्टेशन रोड पर रसेला मेडिकल और श्रीवास्तव मेडिकल को सील कर दिया है।

विज्ञापन


प्रशासनिक टीमों ने परासिया और आसपास के कोयलांचल क्षेत्र में सभी मेडिकल दुकानों की जांच की। इस दौरान सभी तरह के कफ सिरप जब्त कर सैंपलिंग की गई है। टीम द्वारा जब्त किए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट से ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: छिंदवाड़ा में एक और मौत, लगातार बढ़ रहा आंकड़ा, अब ढाई साल की बच्ची धानी ने तोड़ा दम

नए कलेक्टर हरेंद्र नारायण सिंह ने सख्त निर्देश दिए हैं कि परासिया क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध दवा को तुरंत बाजार से हटाया जाए। आदेश के बाद स्वास्थ्य विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग लगातार छापेमारी कर दवाई की दुकानों से दवाएं जब्त कर रहे हैं। बच्चों की लगातार हो रही मौतों से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं प्रशासन की इस कार्रवाई से लोगों को उम्मीद है कि मौतों के पीछे की असली वजह जल्द सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed