{"_id":"65dc76eaf0bcb1dd0f0305b1","slug":"children-are-sweeping-the-children-s-hostel-located-near-chhindwara-mansarovar-complex-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: छात्रावास में दांव पर बच्चों का भविष्य, पढ़ाई करने के बजाय विद्यार्थियों से लगवाई जा रही झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: छात्रावास में दांव पर बच्चों का भविष्य, पढ़ाई करने के बजाय विद्यार्थियों से लगवाई जा रही झाड़ू
Mon, 26 Feb 2024 05:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:03 PM IST
सार
छात्रावास में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आने के बाद तमाम सवाल उठ रहे हैं। ये तस्वीर सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि किस तरह से छात्रावासों के हाल-बेहाल है।
विज्ञापन
सीढ़ियों की सफाई करता बच्चा।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छिंदवाड़ा के मानसरोवर कॉप्लेक्स के पीछे स्थित बालक छात्रावास में स्कूली बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से पढ़ाई करने की बजाय यहां के बच्चे छात्रावास की साफ-सफाई कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस छात्रावास में रोजाना छात्र इसी तरह से झाड़ू लगाते हैं। छात्रावास की ये तस्वीर सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि किस तरह से छात्रावासों के हाल-बेहाल है। यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
विज्ञापन
बच्चे स्कूल जाएं या झाड़ू लगाएं
जो घटनाक्रम यहां सामने आया है उसे देखकर तो यही कहा जा सकता है कि किस तरह से छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों के हाथ अधीक्षक काम करवा रहे हैं। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि कैसे बच्चे स्कूल जाएं, क्योंकि उनके हाथ झाड़ू लगवाई जा रही है। गौर किया जाए तो शहर के बीचो-बीच स्थित छात्रावास का जब ये हाल है तो अन्य छात्रावासों के क्या हाल होंगे। फिलहाल लापरवाही का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी बोले मंडल संयोजक गए हैं जांच करने
मामले को लेकर ट्राइबल विभाग के अधिकारी उमेश सतनकर से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्होंने इस संबंध में मंडल संयोजक को जांच के लिए भेजा है। उनके आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
