{"_id":"663e004ca78655f7eb014ee2","slug":"chhindwara-woman-files-rape-case-against-hostel-superintendent-he-was-physically-exploiting-her-for-11-years-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: छात्रावास अधीक्षक पर महिला ने किया दुष्कर्म का केस, 11 साल से कर रहा था दैहिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: छात्रावास अधीक्षक पर महिला ने किया दुष्कर्म का केस, 11 साल से कर रहा था दैहिक शोषण
Fri, 10 May 2024 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 04:39 PM IST
सार
छात्रावास अधीक्षक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। शादी के नाम पर 11 साल से दैहिक शोषण का शिकार हो रही विधवा महिला ने आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Crime News Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा के मिशन बालक छात्रावास के अधीक्षक पर एक महिला ने दुष्कर्म का मामला कोतवाली थाने में दर्ज कराया है। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल जुन्नारदेव की एक कल्याणी महिला ने मिशन बालक छात्रावास के अधीक्षक जैक्सन कुमार पर पिछले 11 साल से बच्चों की देखभाल के नाम पर दैहिक शोषण करने का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है। महिला द्वारा आरोप लगाया गया कि छात्रावास में बच्चों के रहने और देखरेख की एवज में उन्होंने महिला को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और फिर शादी करने से इंकार कर दिया और अब जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
महिला ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि उन्होंने जैक्सन कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और अभी एमएलसी के लिए आई हूं। महिला ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर 11 साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी की बात से मुकर रहा है। वहीं जब वह शिकायत करने की बात कहने लगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली टीआई ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 376 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।