फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Weather More than three inches of rain in Amarwara and Tamia gates of Machagora dam opened

Chhindwara Weather: अमरवाड़ा और तामिया में तीन इंच से ज्यादा बारिश, माचागोरा बांध के गेट खोले गए

Sat, 27 Jul 2024 04:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 04:38 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शनिवार सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। अमरवाड़ा और तामिया में तीन इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, माचागोरा बांध के गेट खोल दिए गए हैं।

विज्ञापन
Chhindwara Weather More than three inches of rain in Amarwara and Tamia gates of Machagora dam opened
माचागोरा बांध - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में पिछले 24 घंटे में अमरवाड़ा और तामिया में तीन इंच से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों पर गौर करें तो तामिया में 80 मिमी और अमरवाड़ा में 80.2 मिमी बारिश हुई है। पूरे जिले में सबसे कम बारिश चौरई में हुई है, जहां सिर्फ 11 मिमी बारिश हुई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो छिंदवाड़ा में 27, मोहखेड़ में 29, हर्रई में 12, बिछुआ में 16, परासिया में 38, जुनारदेव में 15, चांद में 42 और उमरेठ में 20 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात के बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल अभी भी 100 मिली मीटर कम बारिश रिकार्ड की गई है। जुलाई की इस अवधि तक पिछले साल 623.9 मिमी बारिश हुई थी। जबकि इस साल सिर्फ 572 मिमी ही बारिश हो सकी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 48 घंटे में मौसम के तेवर इसी तरह से रहेंगे, जिससे कई नदी नाले उफान पर आ सकते हैं।
विज्ञापन


भारी बारिश की चलते पेंच नदी में जल स्तर बढ़ रहा है, इसके चलते आज जल संसाधन विभाग माचागोरा बांध के दो गेट खोल दिए गए हैं। जल संसाधन विभाग के द्वारा जानकारी दी गई कि पेंच नदी में जल स्तर को कम करने के लिए माचागोरा के गेट खोलकर 186.20 जल की निकासी की जाएगी। ताकि पेंच नदी का जलस्तर कम हो सके। वहीं, जल संसाधन विभाग में निचले क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed