{"_id":"6677025430690959670b28b1","slug":"chhindwara-project-officer-accused-former-mla-of-threatening-him-made-a-written-complaint-to-mp-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पूर्व विधायक पर परियोजना अधिकारी ने लगाया धमकी देने का आरोप, सांसद से की लिखित शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पूर्व विधायक पर परियोजना अधिकारी ने लगाया धमकी देने का आरोप, सांसद से की लिखित शिकायत
Sat, 22 Jun 2024 10:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:27 PM IST
सार
जुन्नारदेव की विवादित परियोजना अधिकारी सीमा पटेल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले सीमा पटेल के खिलाफ पूर्व विधायक नत्थनशाह कवडेती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
सीमा पटेल, परियोजना अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले में जुन्नारदेव की विवादित परियोजना अधिकारी सीमा पटेल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले सीमा पटेल के खिलाफ पूर्व विधायक नत्थनशाह कवडेती ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कलेक्टर को ज्ञापन दिया था, जिसमें उन्होंने शिकायत करते हुए बताया था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता सतीश मिश्रा और परियोजना अधिकारी पुराने मामले वापस लेने का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि इसको लेकर उन्हें कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। वही शनिवार को इस मामले में परियोजना अधिकारी सीमा पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर पूर्व विधायक नत्थनशाह कवडेती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा उइके, श्यामा इरपाची शहीद कई महिलाओं पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि पूर्व विधायक नत्थनशाह ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से धमकाया और कहा कि वह मुख्यमंत्री से बात करके उन्हें फिर से निलंबित करवा देंगे।
विज्ञापन
यहां से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल पूरा मामला ऐसा है, तामिया की आगनबाड़ी कार्यकर्ता ने परियोजना अधिकारी सीमा पटेल पर मारपीट करने का आरोप लगाया था, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शासन के द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया था। ऐसे में अब इस मामले में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। पूर्व विधायक नत्थनशाह सीमा पटेल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जबकि भाजपा नेता सतीश मिश्रा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
