{"_id":"664dc1d0e46cde6bdb0ec479","slug":"chhindwara-patwari-was-taking-bribe-of-seven-thousand-rupees-in-name-of-making-receipt-lokayukta-caught-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: पावती बनाने के नाम पर सात हजार रुपये रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: पावती बनाने के नाम पर सात हजार रुपये रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
Wed, 22 May 2024 03:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 22 May 2024 03:29 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के परासिया में आईसीआईसीआई बैंक के सामने बुधवार को सात हजार रुपये रिश्वत राशि लेते हुए परासिया पटवारी कमल गढ़ेवाल को लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। 10 हजार में काम पूरा करने को कह रहा था।
विज्ञापन
पटवारी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लोकायुक्त टीम ने बुधवार को परासिया (छिंदवाड़ा) में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पावती बनाने के नाम पर रिश्वत ले रहे एक पटवारी को रंगे हाथों धर दबोचा। जानकारी के मुताबिक, न्यूटन चीखली निवासी गुलफाम अंसारी ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि उसकी बहन के नाम पर उसने चिखली कला में नौ हजार वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था।
विज्ञापन
बता दें कि इसकी पावती बनवाने के नाम पर वह पटवारी के पास गया तो पटवारी कमल गढ़ेवाल ने 10,000 की रिश्वत की मांग की। इसके चलते लोकायुक्त की टीम ने आईसीआईसीआई बैंक के सामने आरोपी को सात हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए धर दबोचा।
विज्ञापन
इस कार्रवाई में लोकायुक्त टीम इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके, इंस्पेक्टर भूपेन्द्र कुमार दीवान एवं पांच अन्य सदस्य थे। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
