फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Patient committed suicide by jumping from the fifth floor of the district hospital

Chhindwara: जिला अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर मरीज ने दी जान, तीन दिन से था एडमिट

Fri, 12 Apr 2024 11:03 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 11:03 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। वह खून की कमी के चलते तीन से अस्पताल में भर्ती था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Chhindwara: Patient committed suicide by jumping from the fifth floor of the district hospital
छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कूदकर मरीज ने जान दे दी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती 40 साल के मरीज ने पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद यहां हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक राजकुमार बिसेन (40) को खून की कमी थी, जिसके चलते उसे जिला अस्पताल में तीन दिन पहले एडमिट कराया गया था। लगातार खून की कमी के कारण वह कमजोर हो गया था तथा ऐसे में आज वह अचानक पांचवीं मंजिल से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


विवाहित था मृतक, मां करती है मजदूरी
बताया जा रहा है कि मृतक विवाहित था तथा उसका पांच साल का बेटा है। खून की कमी के कारण उसे परिजनों ने जिला अस्पताल पर भर्ती किया था। उसने अचानक ऐसा कदम क्यों उठाया, जिसको लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने सारे मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक गरीब परिवार से था तथा उसकी मां मजदूरी कर कर जीवन यापन करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed