{"_id":"65f8382160c063291a009a83","slug":"chhindwara-news-youth-dies-due-to-drowning-in-ghoghra-waterfall-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: घोघरा वॉटर फाल में डूबने से युवक की मौत, छह घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: घोघरा वॉटर फाल में डूबने से युवक की मौत, छह घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
Mon, 18 Mar 2024 06:19 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 06:19 PM IST
सार
घोघरा वॉटर फाल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह युवक का शव मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में मोहखेड़ थाना के कामठी का रहने वाला नीलेश डिगरसे की रविवार घोघरा वाटर फाले में डूबने से मौत हो गई है। छह घंटे चले रेस्क्यू के दौरान सोमवार सुबह युवक का शव मिल गया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। इसी दौरान नहाते समय डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, नीलेश पिता रमेश डिगरसे उम्र 27 साल मोहखेड़ के कामठी गांव का रहने वाला है। रविवार को वह दोस्तों के साथ घोघरा वॉटर फॉल पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान नितेश नहाने के लिए वॉटर फाल में उतरा था। नहाते समय उसका पैर पिसल गया। वह गहरे पानी में चला गया। उसने बचने के लिए हाथ पैर पटके, लेकिन वह अपने आप को नहीं बचा पाया। उसके दोस्त भी उसे नहीं बचा पाए। दोस्तों ने पुलिस और उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू टीम को बुलाया। तकरीबन तीन चार घंटे चले रेस्क्यू के दौरान युवक नहीं मिला। आखिरकार आज सुबह फिर रेस्क्यू चला। तकरीबन तीन घंटे चले रेस्क्यू के दौरान वह नीचे फंसा पाया गया। शव को बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिवार में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पूर्व में हो चुकी घटनाएं
घोघरा वॉटर फाल में यह कोई पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी यहां पिकनिक के दौरान डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बाद भी प्रशासन ने यहां कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। यहां किसी तरह के संकेतक बोर्ड नहीं लगाए है, जिससे पिकनिक मनाने आने वालों को सावधान किया जा सके।
