फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News Worker dies due to silo collapse in factory

Chhindwara News: फैक्ट्री में सायलो गिरने से मजदूर की मौत, बोरगांव में काम करने के दौरान हुआ हादसा

Thu, 28 Mar 2024 03:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

फैक्ट्री में सायलो गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। बोरगांव में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ। लापरवाही के चलते हादसा होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Chhindwara News Worker dies due to silo collapse in factory
फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के सौंसर औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित फैक्ट्रियों में कार्यरत कामगारों की सुरक्षा की अनदेखी की जा रही है। कंपनियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने से लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को औद्योगिक केंद्र विकास निगम स्थित एव्हीजे एग्रो कंपनी में अचानक एक सायलो (रसायन से भरा बड़ा टैंक) गिर गया। सायलो के मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दूसरा घायल है।

विज्ञापन


सायलो के नीचे दबे मजदूर के शव को बाहर निकालने में दस घंटे का समय लगा। लोधीखेड़ा टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि कंपनी में मंगलवार सुबह लगभग 10 बजे एक सायलो अचानक गिर गया। यहां काम कर रहे कामगारों में से एक बिहार के घीवा निवासी 19 वर्षीय मिथलेश कुमार पिता सुरेन्द्रराम सायलो के मलबे में दब गया था। वहीं, मलबे की चपेट में आने से बिहार के मोहनपुर कटरा निवासी 26 वर्षीय जयकृष्ण पिता खटराम कुमार को गंभीर चोट आई है। घायल को महाराष्ट्र सावनेर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिथलेश का शव बाहर निकालने रेस्क्यू टीम को दस घंटे का वक्त लगा। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कामगारों में आक्रोश
फैक्ट्री में कार्यरत कामगारों ने अपने साथी की मौत पर आक्रोश जताया। इस कंपनी में ज्यादातर मजदूर दूसरे राज्य से हैं। कामगारों की माने तो प्रबंधन द्वारा कामगारों के सुरक्षा की अनदेखी की जाती है। शिकायत करने पर काम से निकालने की धमकी दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed