फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: When there was a dispute, the wife was hit with a grinding stone

Chhindwara News: विवाद हुआ तो पत्नी को सिलबट्टा मार दिया, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2024 07:10 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 11 Jul 2024 07:10 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में आपसी विवाद में एक शख्स ने पत्नी को सिलबट्टा मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Chhindwara News: When there was a dispute, the wife was hit with a grinding stone
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पांढुर्णा में मोहगांव के पंधराखेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के बाद पति ने पत्नी की सिलबट्टा मारकर हत्या कर दी। वारदात बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस ने वारदात के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पांढुर्णा एसपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पंधराखेड़ी गांव में 42 साल का दिलीप पराड़कर अपनी पत्नी जयश्री पराड़कर के साथ रहता था। दोनों के बीच अक्सर पारिवारिक बातों को लेकर विवाद होता रहता था। इसी क्रम में बुधवार को दोनों के बीच दोपहर में विवाद हुआ। इसके बाद गुस्से में पति दिलीप पराड़कर ने घर में रखा सिलबट्टा उठाया और पत्नी को पीट-पीटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में वह जंगल की ओर भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। आरोपी पति दिलीप पराड़कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed