फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Two real brothers died due to electric shock

Chhindwara News: करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, जनरेटर स्टार्ट करने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
सार

कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुलाबरा लेबर कोर्ट गली में रहने वाले दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। जनरेटर स्टार्ट करने के बाद वे करंट की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
Chhindwara News: Two real brothers died due to electric shock
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाडा के गोलगंज में दो सगे भाइयों की जनरेटर से फैले करंट से मौत हो गई। पड़ोसी दुकानदारों ने सूझबूझ से बिजली सप्लाई बंद की और पुलिस का घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हादसा मंगलवार की देर शाम हुआ।

विज्ञापन


MPBSE MP Board Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, सबसे पहले देखें अमर उजाला पर    
विज्ञापन


कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुलाबरा लेबर कोर्ट गली में रहने वाले मनोहर घोघरे (56), शंकर घोघरे (50) गोलगंज में वैशाली साड़ी सेंटर का संचालन करते थे। मंगलवार दोपहर 3 बजे से इस इलाके की बिजली गुल थी। एमपीईबी में शिकायत भी की गई थी, लेकिन शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आई तो शंकर घोघरे (छोटा भाई) जनरेटर शुरू करने गया। इस दौरान मनोहर घोघरे (बड़ा भाई) जनरेटर के पास टायलेट के अंदर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनरेटर चालू करने के बाद एमसीबी उठाते ही गीली जमीन पर करंट फैल गया। शंकर करंट की चपेट में आ गए, मनोहर भी टॉयलेट से बाहर निकलते समय करंट लगने से जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने शोर  मचाया। जिसे सुनकर पड़ोसी दुकानदार मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कर दी। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed