{"_id":"6628c695d536ed69a907bed5","slug":"chhindwara-news-two-real-brothers-died-due-to-electric-shock-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, जनरेटर स्टार्ट करने के दौरान हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: करंट लगने से दो सगे भाइयों की मौत, जनरेटर स्टार्ट करने के दौरान हुआ हादसा
Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:15 PM IST
सार
कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुलाबरा लेबर कोर्ट गली में रहने वाले दो भाइयों की करंट लगने से मौत हो गई। जनरेटर स्टार्ट करने के बाद वे करंट की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाडा के गोलगंज में दो सगे भाइयों की जनरेटर से फैले करंट से मौत हो गई। पड़ोसी दुकानदारों ने सूझबूझ से बिजली सप्लाई बंद की और पुलिस का घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। हादसा मंगलवार की देर शाम हुआ।
विज्ञापन
MPBSE MP Board Result 2024 Live: 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट आज, सबसे पहले देखें अमर उजाला पर
विज्ञापन
कोतवाली टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि गुलाबरा लेबर कोर्ट गली में रहने वाले मनोहर घोघरे (56), शंकर घोघरे (50) गोलगंज में वैशाली साड़ी सेंटर का संचालन करते थे। मंगलवार दोपहर 3 बजे से इस इलाके की बिजली गुल थी। एमपीईबी में शिकायत भी की गई थी, लेकिन शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आई तो शंकर घोघरे (छोटा भाई) जनरेटर शुरू करने गया। इस दौरान मनोहर घोघरे (बड़ा भाई) जनरेटर के पास टायलेट के अंदर चला गया।
विज्ञापन
जनरेटर चालू करने के बाद एमसीबी उठाते ही गीली जमीन पर करंट फैल गया। शंकर करंट की चपेट में आ गए, मनोहर भी टॉयलेट से बाहर निकलते समय करंट लगने से जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने शोर मचाया। जिसे सुनकर पड़ोसी दुकानदार मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई बंद कर दी। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार पीएम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए।
