फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Troubled by suspicion and assault 58-year-old woman murdered her husband

MP News: शक और मारपीट से परेशान 58 साल की महिला ने की पति की हत्या, चार दिन तक शव को छिपाया, फिर यह किया

Mon, 17 Jun 2024 09:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 17 Jun 2024 09:45 AM IST
सार

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला मर्सकोले और उसके पति किशोर मर्सकोले के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। किशोर अक्सर शक के चलते शराब नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसी को लेकर हुए विवाद के बाद शीला ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।  

विज्ञापन
Chhindwara News: Troubled by suspicion and assault 58-year-old woman murdered her husband
गला घोंटकर पत्नी ने की पति की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में बार-बार के विवाद और शक से परेशान होकर एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति की उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को घर के पीछे ले जाकर सैप्टिक टैंक में फेंक दिया। बदबू फैली तो महिला खुद हत्या की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए परासिया लाया गया, जहां से छिंदवाड़ा भेज दिया गया। छिंदवाड़ा में फॉरेसिंक एक्सपर्ट की देखरेख में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला शीला मर्सकोले आंगनवाडी में काम करती है। उसका अपने पति किशोर मर्सकोले से विवाद हुआ। विवाद के बाद उसने 58 वर्षीय किशोर मर्सकोले का उसके गले में पड़े गमछे से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला ने शव को घर के पीछे बने सैप्टिक टैंक में डाल दिया। शव टैंक में छिपाकर उसने ढक्कन बंद कर दिया, जब बदबू फैली, तो उसने परिवार के लोगों को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। 
विज्ञापन


परासिया नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा शव को बाहर निकाल कर परासिया लाया गया, जहां से पीएम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रकरण में फिलहाल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। महिला ने अपने पति की हत्या 13 जून को की थी। इसके बाद से शीला मर्सकोले लगातार आंगनवाड़ी भी जा रही थी। रविवार की शाम उसने खुद ही हत्या की बात परिजनों को बताई, जिसे सुनकर उसके दोनों बच्चे सकते में थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से चल रहा था विवाद
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला मर्सकोले और उसके पति किशोर मर्सकोले के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। किशोर अक्सर शक के चलते शराब नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इससे पहले भी दोनों का विवाद थाने पहुंच चुका है। महिला पति से प्रताड़ित थी। महिला की उम्र भी लगभग 58 साल है। उसके दो बड़े बेटे हैं और नाती-पोते भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed