फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Sarpanch's son who went to the shop to buy goods from home is missing

Chhindwara News: घर से सामान लेने दुकान के लिए निकला सरपंच का बेटा लापता, सात दिन से तलाश रहे परिजन

Fri, 23 Feb 2024 01:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Feb 2024 01:19 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा नगर का कक्षा नौ का एक छात्र सात दिन से लापता है। लापता हुए बच्चे के पिता सरपंच है। उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है, फिर भी बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन
Chhindwara News: Sarpanch's son who went to the shop to buy goods from home is missing
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से गायब हुआ महेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा नगर में एक बच्चा पिछले सात दिन से लापता है। कक्षा नौ का छात्र घर से दुकान पर कुछ सामान खरीदने निकला था। अब परिजन उसे तलाश रहे हैं। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र महेंद्र पिता राजाराम भलावी शनिवार को घर से कुछ सामान लेने निकला था। ग्राम घोघरा का निवासी महेंद्र नई आबादी स्थित टावर के पास एक किराए के घर में अपनी दो परिचित 12वीं की छात्राओं के साथ रहता था। महेंद्र के पिता राजाराम भलावी गांव में सरपंच है। शनिवार शाम को दुकान से सामान लेने जाने का कहकर निकला तो फिर वह वापस नहीं लौटा। लोवर और शर्ट पहने छात्र महेंद्र ने करीब की दुकान से एक बोरोलिन की डिब्बी खरीदी और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। छात्राओं ने महेंद्र के पिता को फोन करके उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। रविवार सुबह परिजन अमरवाड़ा पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की और फिर पुलिस को सूचना दी।  
विज्ञापन

बुधवार को महेंद्र  के पिताजी लगभग 50 परिजनों एवं परिचितों के साथ अमरवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने आसपास के गांव और अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा और हर्रई तक पूरे क्षेत्र में बच्चे को तलाशा। बच्चे का कहीं पता नहीं चला। राजाराम भलावी ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बच्चा भी बहुत सीधा-साधा है। स्कूल और घर के अलावा कहीं नहीं जाता है। चारों तरफ लोग ढूंढने निकले हैं लेकिन नतीजा कोई सार्थक स्थिति पर नहीं पहुंचा है। बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। नगर में छात्र के लापता होने की घटना से शहर में भी छोटे एवं स्कूली बच्चों के परिजनों में डर का माहौल है।बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed