{"_id":"65d84e089e9e98ef6a0b3002","slug":"chhindwara-news-sarpanch-s-son-who-went-to-the-shop-to-buy-goods-from-home-is-missing-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: घर से सामान लेने दुकान के लिए निकला सरपंच का बेटा लापता, सात दिन से तलाश रहे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: घर से सामान लेने दुकान के लिए निकला सरपंच का बेटा लापता, सात दिन से तलाश रहे परिजन
Fri, 23 Feb 2024 01:19 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 23 Feb 2024 01:19 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में अमरवाड़ा नगर का कक्षा नौ का एक छात्र सात दिन से लापता है। लापता हुए बच्चे के पिता सरपंच है। उनका कहना है कि उनकी किसी से रंजिश भी नहीं है, फिर भी बेटे का कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा से गायब हुआ महेंद्र।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा नगर में एक बच्चा पिछले सात दिन से लापता है। कक्षा नौ का छात्र घर से दुकान पर कुछ सामान खरीदने निकला था। अब परिजन उसे तलाश रहे हैं। पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र महेंद्र पिता राजाराम भलावी शनिवार को घर से कुछ सामान लेने निकला था। ग्राम घोघरा का निवासी महेंद्र नई आबादी स्थित टावर के पास एक किराए के घर में अपनी दो परिचित 12वीं की छात्राओं के साथ रहता था। महेंद्र के पिता राजाराम भलावी गांव में सरपंच है। शनिवार शाम को दुकान से सामान लेने जाने का कहकर निकला तो फिर वह वापस नहीं लौटा। लोवर और शर्ट पहने छात्र महेंद्र ने करीब की दुकान से एक बोरोलिन की डिब्बी खरीदी और उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं है। छात्राओं ने महेंद्र के पिता को फोन करके उसकी गुमशुदगी की जानकारी दी। रविवार सुबह परिजन अमरवाड़ा पहुंचे और उन्होंने अपने स्तर पर बच्चे की तलाश की और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बुधवार को महेंद्र के पिताजी लगभग 50 परिजनों एवं परिचितों के साथ अमरवाड़ा पहुंचे। वहां उन्होंने आसपास के गांव और अमरवाड़ा से छिंदवाड़ा और हर्रई तक पूरे क्षेत्र में बच्चे को तलाशा। बच्चे का कहीं पता नहीं चला। राजाराम भलावी ने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। बच्चा भी बहुत सीधा-साधा है। स्कूल और घर के अलावा कहीं नहीं जाता है। चारों तरफ लोग ढूंढने निकले हैं लेकिन नतीजा कोई सार्थक स्थिति पर नहीं पहुंचा है। बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। नगर में छात्र के लापता होने की घटना से शहर में भी छोटे एवं स्कूली बच्चों के परिजनों में डर का माहौल है।बच्चे के परिजनों ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है
विज्ञापन
