फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Sadhvi who embezzled 90 lakhs absconded with family

Chhindwara News: 90 लाख का गबन करने वाली साध्वी परिवार सहित फरार, पुलिस कर रही तलाश

Fri, 06 Sep 2024 04:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 06 Sep 2024 04:33 PM IST
सार

छिंदवाड़ा के श्री राम जानकी मंदिर के महंत कनक बिहारी दास जी के खाते से 90 लाख रुपये की ठगी करने वाली साध्वी रीना रघुवंशी परिवार सहित फरार हो गई है। फर्जी नॉमिनी बनकर रीना ने महंत के दस्तावेजों का दुरुपयोग करते हुए सिम कार्ड प्राप्त किया और यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर लिया।

विज्ञापन
Chhindwara News: Sadhvi who embezzled 90 lakhs absconded with family
साध्वी पर गबन का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा के श्री राम जानकी मंदिर लोनी कला के महंत कनक बिहारी दास जी महाराज के खाते से फर्जी नॉमिनी बनकर 90 लाख रुपये हड़पने वाली कथित साध्वी रीना रघुवंशी परिवार सहित फरार हो गई है, जिसकी तलाश जारी है। भोपाल में जिस पते पर रीना रघुवंशी का परिवार रहता था वहां ताला लगा हुआ है। सुनने में आ रहा है कि रीना रघुवंशी का पूरा परिवार पुलिस के घर से रीना की छोटी बहन के पास साउथ अफ्रीका भाग गया है। वहीं, इस घटना के बाद चोरई पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिह्न लग गया है। 

विज्ञापन


दरअसल पुलिस को शुरुआती तौर पर जब मामले की शिकायत की गई थी तो छिंदवाड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जांच का हवाला देकर मामले में ध्यान नहीं दिया गया। बाद में जब पूरा मामला खुलकर सामने आया और 420 जैसी धाराओं में साध्वी पर मुकदमा दर्ज हुआ। उसके बाद पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू की। वहीं साध्वी ने अग्रिम जमानत याचिका चौरई न्यायालय में लगाई थी, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया। वहीं आप 9 सितंबर को मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होनी है।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज लगाकर सिम के द्वारा यूपीआई से कर लिया ट्रांजेक्शन
दर्शन साध्वी रीना रघुवंशी ने महंत कनक बिहारी दास जी महाराज से पासपोर्ट बनाने के नाम पर उनके दस्तावेज ले लिए थे इन्हीं दस्तावेज के आधार पर उसने सिम अलॉट कर ली और खाते से यूपीआई के माध्यम से ट्रांजेक्शन कर अपने भाई हर्ष रघुवंशी और परिचित मनीष के खाते में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया। मामला खुला तो वह पहले खुद को महंत का नॉमिनी बताने लगी, लेकिन फर्जीवाड़ा सामने आया तो परिवार समेत फरार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में हुआ था महंत का निधन उसके बाद किया फर्जीवाड़ा
दरअसल कनक बिहारी दास जी महाराज का सड़क हादसे में निधन हो गया था। उसके बाद रीना रघुवंशी ने साध्वी वेश धारण कर उनके तमाम दस्तावेज हथिया लिए और 90 लाख रुपये की राशि हड़प कर फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed