{"_id":"65e87e7f53a3092c5e08177b","slug":"chhindwara-news-minor-raped-in-chhindwara-killed-with-an-ax-when-she-protested-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: छिंदवाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, विरोध करने पर कुल्हाड़ी से मार डाला
Wed, 06 Mar 2024 08:02 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 06 Mar 2024 08:02 PM IST
सार
Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी 19 साल का है। उसने श्मशान घाट में नाबालिग को दफना भी दिया था। पुलिस के सामने उसने अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसने शव को ले जाकर शमशान घाट में दफना दिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। पुलिस ने उसके बताए अनुसार शव को बरामद कर लिया है। पुलिस ने 12 घंटे मे ही मामले की गुत्थी सुलझा दी।
विज्ञापन
एसडीओपी कृष्ण कुमार अवस्थी ने बताया कि आरोपी सोनू पिता दिनेश पंद्राम, उम्र 19 साल, जुन्नारदेव के धानाखेड़ा का रहने वाला है। वह दो दिन पूर्व अपनी बुआ के यहां खैरवानी आया हुआ था। मंगलवार के दिन बुआ गन्ना काटने खेत गई हुई थी। घर में नाबालिग अकेली थी। आरोपी ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने उसे कुल्हाड़ी मार दी। इसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। उसने उसका गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। उसने इस घटना से बचने के लिए शव को घर के समीप लकड़ियों के ढेर में छिपा दिया। जब शाम को नाबालिग के परिजन पहुंचे, तो लड़की घर पर नहीं मिली। पड़ौसियों और रिश्तेदारों में भी पूछताछ की। इसके बाद भी कोई पता नहीं चला। परिजनों ने नाबालिग की गुमशुुदगी का मामला दर्ज करवाया। जब पुलिस जांच करने घर पहुंची, तो मामला संदिग्ध नजर आया। आरोपी से पूछा गया तो उसने बताया कि मुझे नहीं पता कहां गई। इधर-उधर छिपते-छिपाते रहा और खुद को बचाते रहा। रात को मौका पाकर आरोपी ने शव को शमशान घाट में दफना दिया। जब पुलिस ने आरोपी से शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। एसपी मनीष खत्री के निर्देशन में टीम बनाई गई। टीम ने इस मामले का पटाक्षेप कर दिया।
विज्ञापन
तमिलनाडू में करता था मजदूरी
आरोपी घर में कोई काम नहीं करता था। परिजनों ने उसे काम के लिए बाहर भेज दिया। वह अपने कुछ साथियों के साथ तमिलनाडू में मजदूरी करता था। कुछ दिनों पूर्व वह मजदूरी छोडक़र वापस घर आ गया। परिजन आरोपी से कहने लगे कि कुछ काम क्यों नहीं करता। इस वजह से वह बुआ के घर आ गया। इसी दौरान अकेली पाकर नाबालिग के साथ इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
