फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: Lover turned out to be a murderer, when she pressured him to live together

Chhindwara News: प्रेमी निकला हत्यारा, साथ में रहने का बनाया दबाव तो होटल ले जाकर संबंध बनाए और फिर घोंटा गला

Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Jan 2025 09:26 PM IST
सार

अमरवाड़ा की प्रिया होटल में हुई महिला संतकुमारी इनवाती (40) की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी हरीश चौधरी को बैतूल से गिरफ्तार किया। तीन साल से परिचित दोनों के बीच विवाद के बाद गुस्से में आरोपी ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और फरार हो गया था।

विज्ञापन
Chhindwara News: Lover turned out to be a murderer, when she pressured him to live together
प्रेमिका की हत्या

विस्तार

अमरवाड़ा की प्रिया होटल में हुई महिला की हत्या मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने जानकारी में बताया कि सात जनवरी को अमरवाड़ा की प्रिया होटल एवं लॉज में खमरा राजाराम निवासी संतकुमारी इनवाती (40) की लाश मिली थी। उसकी नाक, मुंह से खून निकल रहा था तथा गले में भी चोट जैसे निशान पाए गए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की तो पता चला कि महिला एक युवक के साथ होटल में आई थी। महिला का मोबाइल भी मौके से गायब था। इसके बाद साइबर क्राइम पुलिस की मदद से उसका मोबाइल ट्रेस किया गया तो पता चला कि संतकुमारी आरोपी हरीश पिता सुरेशचंद्र चौधरी उम्र 33 साल निवासी ग्राम बेहजम थाना नीमगांव जिला लखीमपुर खीरी उ.प्र. से बात करती थी।

इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को बैतूल से गिरफ्तार किया। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने पूरा मामला कबूल कर लिया।

तीन साल पहले मजदूरी करने के दौरान हुई थी दोस्ती
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया कि करीब तीन साल पहले हरीश मजदूरी करने छिंदवाड़ा आया था, तभी अमरवाड़ा में वेयर हाऊस के निर्माण कार्य में मजदूरी के दौरान ग्राम खमरा राजाराम निवासी संतकुमारी इनवाती से उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल फोन से लगातार बातें होने लगीं। उसके बाद से आरोपी  संतकुमारी इनवाती को अक्सर अपने साथ खाना खिलाने के लिए प्रिया होटल अमरवाड़ा में लेकर जाता था और वहां पर सभी को उसे अपनी पत्नी बताता था तथा कमरा लेकर रात्रि में रुकता था। इसी कारण रेस्टॉरेंट मालिक तथा वहां काम करने वाले मजदूरों से आरोपी की पहचान हो गई थी। वह वर्तमान में हरनाखेड़ी शुगर मिल में काम करता था।
विज्ञापन


संत कुमारी ने पांच जनवरी को उसे फोन कर बुलाया था
आरोपी ने बताया कि पांच जनवरी को संतकुमारी के कहने पर उससे मिलने अमरवाड़ा आया और बस स्टैंड अमरवाड़ा से दोनों प्रिया रेस्टारेंट गए जहां पर किराए से एक कमरा लेकर दोनों रुके, वहीं, घटना के दिन सात जनवरी को  संतकुमारी आरोपी से कहने लगी कि मुझे तुम्हारे साथ रख लो, मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। मुझे यहां नहीं रहना है, फिर आरोपी ने मृतका संतकुमारी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके बाद संतकुमारी को समझाने लगा कि मैं तुम्हे अपने साथ नही रख सकता मेरे भी बीबी बच्चे हैं तब संतकुमारी ने आरोपी की बात नहीं मानी और उसके साथ रहने की जिद कर विवाद करने लगी तब गुस्से में आकर आरोपी ने संतकुमारी को उसके ही स्कार्फ से गला घोंटकर मार डाला तथा सुबह मौका देखकर कमरे के दरवाजे में बाहर से ताला लगा कर चाबी अपने साथ में लेकर बस से चांद चला गया तथा दूसरे दिन सुबह अपने घर लखीमपुर यूपी जाने के निकल गया। उसे पुलिस ने आमला जिला बैतूल से गिरफ्तार किया। आरोपी हरीश चौधरी ने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। आरोपी से मृतका का मोबाइल फोन एवं जेवरात जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed