फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News Innocent child dies due to drowning in Pench river

Chhindwara News: पेंच नदी में डूबने से मासूम की मौत, लाल गांव में दोस्तों के साथ नहाने गए बच्चे का फिसला पैर

Wed, 27 Mar 2024 09:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 27 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

पेंच नदी में डूबने से एक मासूम की मौत हो गई। लाल गांव में दोस्तों के साथ नहाने गए 13 साल के मासूम का पैर फिसल गया और पानी में डूब जाने से उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Chhindwara News Innocent child dies due to drowning in Pench river
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले में लाल गांव की पेंच नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए एक 13 साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक नैतिक पिता परमल पंजरिया उम्र 13 साल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ पेंच नदी में नहाने के लिए गया था।

विज्ञापन


इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। बाद में उसके दोस्तों ने स्थानीय लोगों को आवाज दी, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मासूम पेंच नदी में डूब चुका था, तत्काल इसकी जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पंचनामा बनाकर मृतक मासूम के शव को बाहर निकाल लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घटना के बाद गांव में पसरा मातम
इस घटना के बाद होली पर्व की धूम गम में बदल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक की मां बेसुध हो गई है। गौर किया जाए तो नदी में जिस स्थान पर यह मासूम बच्चे नहा रहा था, वहां पर पानी काफी गहरा था। ऐसे में नैतिक का पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed