{"_id":"65dc177221148cee0905689a","slug":"chhindwara-news-dead-body-of-youth-found-in-chakhla-dam-had-gone-missing-three-days-ago-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara News: चाखला डैम में मिली युवक की लाश, तीन दिन पहले हो गया था गायब, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara News: चाखला डैम में मिली युवक की लाश, तीन दिन पहले हो गया था गायब, हत्या की आशंका
Mon, 26 Feb 2024 10:15 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 26 Feb 2024 10:15 AM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के चाखला डैम में एक युवक की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले युवक गायब हो गया था। पुलिस ने शव को डैम से बाहर निकाला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छिंदवाड़ा में माहुलझिर के चाखला डैम में डूबे युवक का शव अंततः तीसरे दिन निकाल लिया गया।मामला हादसा नहीं, हत्या का है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त को भी गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यहां बता दें कि माहुलझिर के ग्राम चाखला निवासी 27 वर्षीय विनोद पिता बाबू सल्लाम नामक युवक तीन दिनों पूर्व दोपहर दो बजे के आसपास मछली पकड़ने के लिए चाखला डैम गया था। इस दौरान उनके साथ गांव का रवीन्द्र उईके नामक युवक भी साथ था। लेकिन बाद में रवीन्द्र लौट आया और विनोद का पता नहीं चल पाया था। तब रवीन्द्र ने बताया कि मछली पकड़ते वक्त वो पानी में गिर गया है, इसके बाद से विनोद की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
लगातार तीन दिनों तक तलाश के बाद रविवार सुबह विनोद का शव डैम से निकाला जा सका, जिसके बाद पता चला कि मछली मारने के पूर्व विनोद और रवीन्द्र का किसी बात पर विवाद हो गया था। विवाद के बाद विनोद मछली पकड़ने टायर ट्यूब के सहारे डेम में उतर गया था, तभी रवीन्द्र ने पानी में जाकर उसे धक्का देकर गिरा दिया था। जहां उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये पूरा घटनाक्रम कुछ लोगों ने देख लिया था, जिसकी जानकारी बाद में पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि पानी में गिराकर हत्या करने वाले रवीन्द्र उईके को धारा-302 के तहत गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
