फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: A young man was murdered with a sharp weapon due to personal enmity

Chhindwara News: आपसी रंजिश में युवक की हत्या, आरोपियों ने धारदार हथियार से किया हमला

Sat, 27 Jul 2024 04:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 27 Jul 2024 04:26 PM IST
सार

पीड़ितों ने बताया कि आरोपी परिवार ने पहले भी मनीष और उसके परिवार से विवाद कर मारपीट की थी। तब आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।

विज्ञापन
Chhindwara News: A young man was murdered with a sharp weapon due to personal enmity
मामले की जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिछुआ के उल्हावाड़ी में गुरुवार रात पारिवारिक रंजिश में एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उल्हावाड़ी निवासी अधुरिया और गिर परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। पारिवारिक रंजिश के चलते गुरुवार रात गिर परिवार के सदस्यों ने 27 वर्षीय मनीष अधुरिया पर हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल मनीष की मौत हो गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले पांच आरोपी 35 वर्षीय बसंत पिता तुलसी गिर, 55 वर्षीय तुलसी पिता सरजू गिर, 27 वर्षीय लंकेश पिता स्वराज गिर, 26 वर्षीय लखन पिता स्वराज गिर, 18 वर्षीय दिलीप पिता नंदु गिर के खिलाफ धारा 103 (1), 115 (2), 351(3), 3 (5), एसटीएससी की धारा 3 (2) व्ही के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पहले भी मारपीट कर चुके आरोपी
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी परिवार ने पहले भी मनीष व उसके परिवार से विवाद कर मारपीट की थी। तब आरोपियों पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। इस वजह से उनके हौसले बुलंद थे। गुरुवार रात आठ से दस लोगों ने मनीष पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed