फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara News: A young man committed suicide after killing his cousin with an axe

Chhindwara: कुल्हाड़ी से हमला कर चचेरे भाई की हत्या, बचाने आए पिता को किया घायल, फिर फंदा लगाकर की आत्महत्या

Sun, 14 Jul 2024 11:22 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Jul 2024 11:22 AM IST
सार

दोनों परिवारों में आपसी मनमुटाव था। दोनों परिवार सगे रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। मृतक और आरोपी मृतक दोनों परिवार में इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन
Chhindwara News: A young man committed suicide after killing his cousin with an axe
भाई की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के बोहनाखैरी में एक सनसनी खेज हत्याकांड सामने आया। यहां एक सनकी युवक ने अपने चचेरे 13 वर्षीय छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए पिता पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में बालक की मौत हो गई। वहीं, उसके पिता का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने घर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक और आरोपी मृतक दोनों परिवार में इकलौते बेटे थे।

विज्ञापन


टीआई मनोज बघेल ने बताया कि बोहनाखैरी निवासी 25 वर्षीय विशाल सोनी शुक्रवार दोपहर को अचानक पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पिता राजू सोनी के घर पहुंचा और कुल्हाड़ी से राजू के बेटे 13 वर्षीय प्रिंस सोनी पर हमला कर दिया। बेटे की आवाज सुनकर उसे बचाने आए राजू पर भी आरोपी विशाल ने वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी विशाल ने अपने घर जाकर फंदा लगा लिया। घायल राजू का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


दोनों परिवारों में था आपसी विवाद
पुलिस ने बताया कि मृतक प्रिंस और आरोपी विशाल के परिवार के बीच मामूली बातों को लेकर आपसी मनमुटाव था। दोनों परिवार सगे रिश्तेदार होने के बाद भी एक दूसरे से बात नहीं करते थे। उनके बीच अक्सर विवाद होते थे। इन्हीं विवादों के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले पीया कीटनाशक, फिर लगाया फंदा
टीआई मनोज बघेल ने बताया कि आरोपी विशाल बड़े पिता राजू और छोटे भाई प्रिंस पर जानलेवा हमला करने के बाद अपने घर पहुंचा और कीटनाशक पी लिया था। कीटनाशक पीने के बाद आरोपी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed