फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara Mayor Vikram Ahke met new BJP MP Bunty Sahu people says Paltu Ram

MP News: छिंदवाड़ा के महापौर अहाके ने नए भाजपा सांसद बंटी साहू से मिलकर दी जीत की बधाई, लोग बोले- ये पलटू राम

Thu, 06 Jun 2024 04:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 06 Jun 2024 04:35 PM IST
सार

Chhindwara Mayor Ahke: छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर नए सांसद बने बंटी विवेक साहू से मिलने पहुंचे और जीत की बधाई दी। इससे पहले वे कुछ दिन भाजपा में रहकर एक बार फिर कांग्रेस में आ गए थे। अब बंटी साहू से मिलना उनका मिलना एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 

विज्ञापन
Chhindwara Mayor Vikram Ahke met new BJP MP Bunty Sahu people says Paltu Ram
छिंदवाड़ा नगर निगम मेयर विक्रम आहके की कार्यशैली पर उठे सवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद छिंदवाड़ा में एक बार फिर सियासी उथल पुथल शुरू हो गई है। कमल नाथ का गढ़ कहे जाने वाली लोकसभा सीट पर बंटी विवेक साहू ने कमल खिला दिया है। नतीजे सामने आने के दो दिन बाद नगर निगम महापौर विक्रम अहाके ने एक बार फिर से पलटी मार ली है। वे नए सांसद विवेक साहू से मिलने पहुंचे और उन्हें जीत की बधाई दी। ऐसे में लोग उन्हें पलतू राम कह रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या फिर एक बार विक्रम भाजपा में शामिल होंगे।      

विज्ञापन


दरअसल, लोकसभा चुनाव के बीच छिंदवाड़ा मेयर विक्रम अहाके भाजपा में शामिल हो गए थे। चुनाव के बीच काग्रेस को यह बड़ा झटका लगा था। लेकिन, 19 अप्रैल को मतदान से एक दिन पहले विक्रम अहाके ने पलटी मार ली और वे नकुल नाथ के समर्थन में आ गए। इस दौरान उन्होंने लोगों से नकुल नाथ को वोट देकर जिताने की अपील की। अब  चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नगर निगम मेयर अहाके एक बार फिर विवेक साहू से मिलने पहुंच गए और उन्हें जीत की बधाई दी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अहाके अपनी सियासी पकड़ मजबूत कर नगर निगम सरकार को बचाने की फिराक में हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस चुनाव लड़कर मेयर बने विक्रम अहाके कमलनाथ के सबसे खास माने जाते थे। लेकिन, लोकसभा चुनाव के बीच उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के समक्ष भाजपा में शामिल हो गए थे। अहाके के भाजपा में जाने के बाद कुछ पार्षदों ने भी कांग्रेस से किनारा कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। लेकिन, मतदान के दिन उन्होंने खुद को कमलनाथ का सच्चा सिपाही बताकर सांसद नकुलनाथ को जिताने की अपील की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग कह रहे पलटू राम
नगर निगम मेयर अहाके की इस कार्यशैली को लेकर तरह तरह के सवाल भी उठने लगे। लोग उन्हें पलटू राम तक कहने लगे, सोशल मीडिया पर उनकी जमकर फजीहत हुई है। अब उन्हें कांग्रेस एक्सेप्ट नहीं कर पा रही और भाजपा की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। ऐसे में यह देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा कि अहाके को लेकर पार्टियों को अगला कदम क्या होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed