फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara Husband turns out to be wife murderer police reveals Mankadehi murder case

Chhindwara News: पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, मानकादेही हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी को भेजा जेल

Sat, 10 Feb 2024 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 08:19 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में पति ही पत्नी का हत्यारा निकला। देहात थाने के मानकादेही हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Chhindwara Husband turns out to be wife murderer police reveals Mankadehi murder case
एडिशनल एसपी अवदेश प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते छह फरवरी को एक शख्स के द्वारा अपनी पत्नी को मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती करने का प्रयास किया गया था, जिस मामले का शनिवार को देहात थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम में मामले की जानकारी देते हुए एडिशनल एसपी अवदेश प्रताप सिंह ने बताया, छह फरवरी को जिला अस्पताल से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पायली से रायसिंग यादव नाम के व्यक्ति अपनी पति जयवती को मृत अवस्था में भर्ती किया है, जिसके शरीर में मारपीट के निशान हैं। सूचना पर तत्काल रवाना हो जिला अस्पताल पहुंच मृतिका का शव पंचनामा एवं पीएम करवाया गया। डॉक्टर ने बताया कि जयवती की मौत मारपीट की चोट के कारण हुई है। इसके बाद पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की गई। वहीं, पति और अन्य परिजनों के बयान लिए गए। इसके बाद पूरे मामला का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि मानकादेही खुर्द के रहने वाले रायसिंग यादव ने तीन साल पहले अनिता से शादी की थी, जिससे रायसिंग का एक बेटा है। इसी बीच रायसिंग की जान पहचान ग्राम नौलाखापा की रहने वाली जयवती उईके से हो गई थी। जो जयवती ने रायसिंग को बताया था कि जयवती की पूर्व में उमरेठ के वीरढाना के रहने वाले बाबू धुर्वे से शादी हुई थी। जो बाबू ने इसे छोड़ दिया तो जयवती वारंगा के रहने वाले सियाराम काकोडिया के साथ रहने लगी थी। बाद में सियाराम ने भी उसको छोड़ दिया था। जयवती और रायसिंग एक दूसरे को पसंद करने लगे तो जयवती रायसिंग के साथ ग्राम पायली में कृष्णा इंगले फार्म हाउस में मजदूरी करने लगा और वहीं बने कमरे में जयवती के साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन


पति करता था महिला पर शक
जयवती से रायसिंग का एक बेटा है, जो करीब डेढ़ महीने का है। रायसिंग की पत्नि अनिता मानकादेही में रहती थी। जयवती के चरित्र में रायसिंग को शुरू से ही शक था। वह छोटे बच्चे को छोड़कर चली जाती थी और चार पांच दिन गायब रहती थी। रायसिंग के समझाने पर जयवती नहीं मानी तो पांच फरवरी को रायसिंग ने जयवती को डंडे से मारपीट कर हत्या कर दिया और सबूत छुपाने के इरादे से जयवती को कंबल में लपेट कर जिला अस्पताल में पहुंचा दिया। ताकि किसी को इस पर शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच मृतिका के परिजनों ने जानकारी दी। इसके बाद आरोपी रायसिंग पिता लालू यादव उम्र 22 साल निवासी मानकादेही खुर्द हॉल ग्राम पायली कृष्णा इंगले फार्म हाउस छिंदवाड़ा के विरूध्द धारा 302, 201 भादवि 3 (2) (v) sc/st एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रायसिंग यादव पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस अभिरक्षा में आरोपी रायसिंग ने जुर्म स्वीकार करके घटना में प्रयुक्त आलाजर्रर डंडा बरामद करा दिया है, उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed