{"_id":"662a897858fd09ac230cc0d1","slug":"chhindwara-chhindwara-youth-raped-one-and-a-half-year-old-innocent-girl-arrested-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बराती बनकर गांव गए छिंदवाड़ा के युवक की शर्मनाक करतूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, बराती बनकर गांव गए छिंदवाड़ा के युवक की शर्मनाक करतूत
Thu, 25 Apr 2024 10:19 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:19 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। युवक बराती बनकर गांव में पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लहूलुहान हुई बच्ची का इलाज जारी है।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई अंचल के बटकाखापा थाना क्षेत्र के एक गांव में डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि सिंगोड़ी के पास के गांव से बारात बटकाखापा के पास एक गांव में गई थी, जिसमें बराती बनकर छिंदवाड़ा सिविल लाइन निवासी विकास पिता एमएन (25) भी शामिल था। बरात गांव पहुंची और रात करीब 3 बजे जयमाला होने लगी। सारा गांव उसमें व्यस्त था कि तभी आरोपी विकास पीड़ित बच्ची के घर घुस गया और कमरे में सो रही डेढ़ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की जोर से रोने की आवाज सुनकर छत पर खड़ी उसकी नानी नीचे आई और कमरे से आरोपी को निकलते देखा। बच्ची की नानी जब कमरे में गई तो लहूलुहान बिटिया को देखकर शोर मचाया। परिजनों ने किसी तरह विकास को पकड़ा और पहले पिटाई की फिर घर में कैद कर लिया। बच्ची को इलाज के लिए हर्रई अस्पताल ले गए। देर रात गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया है। बच्ची को आगे के इलाज के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और आरोपी पर पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।