फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Case of dowry harassment registered against corporation engineer

Chhindwara: निगम इंजीनियर पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, पीड़िता की मौत के बाद दर्ज हुआ केस

Sun, 19 May 2024 08:55 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 19 May 2024 08:55 AM IST
सार

नगर निगम के एक इंजीनियर और उसके पूरे परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। लगभग तीन साल पहले पीड़िता का विवाह राजवीर सिंह से हुआ था। इसके बाद वह कुछ दिन तक सही रही, लेकिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। बाद में उसे पर तरह-तरह के दबाव बनाने लगे। इसके बाद वह अपने मायके पक्ष में रह रही थी। 

विज्ञापन
Chhindwara: Case of dowry harassment registered against corporation engineer
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निगम के एक इंजीनियर और उसके पूरे परिवार पर उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। एक महीने पहले शिकायत की गई थी, पीड़िता की मौत हो गई। सीएसपी ने जांच के बाद एफआईआर के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला एक महीने पुराना है। इसमें पीड़िता की डिलीवरी के दौरान मौत हो चुकी थी। ऐसे में महिला की मौत के बाद पूर्व में की गई शिकायत की जांच सीएसपी ने की और मामले में कोतवाली पुलिस के एफआईआर के आदेश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर उसके पति राजवीर सिंह पक्षवार, सास गायत्री देवी और ससुर संतोष कुमार निवासी ग्वालियर पर मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


सीएसपी अजय राणा ने बताया कि न्यू पहाड़े कॉलोनी निवासी लक्ष्मी पक्षवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका विवाह राजवीर सिंह पक्षवार के साथ कुछ समय पहले हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही पति और सास-ससुर मायके से बतौर दहेज क्रेटा कार और सोने के कंगन लाने का दबाव बनाकर प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने शिकायत पर राजवीर सिंह और दो अन्य के खिलाफ दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता की डिलीवरी के दौरान हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है कि लगभग तीन साल पहले पीड़िता का विवाह राजवीर सिंह से हुआ था। इसके बाद वह कुछ दिन तक सही रही, लेकिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। बाद में उसे पर तरह-तरह के दबाव बनाने लगे। इसके बाद वह अपने मायके पक्ष में रह रही थी। इसके चलते पूर्व में उसने कोतवाली में शिकायती आवेदन दिया था। एक आवेदन उसके द्वारा सीएसपी कार्यालय में दिया गया था। इसकी जांच चल रही थी। इसी बीच डिलीवरी के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed