फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Alkanath will seek votes for son Nakul, wife Priya and father Kamal Nath are also pushing.

Chhindwara: बेटे नकुल के लिए वोट मांगेंगी अलकानाथ, पत्नी प्रिया और पिता कमलनाथ भी लगा रहे जोर

Fri, 15 Mar 2024 12:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। नकुलनाथ के लिए पूरा परिवार मैदान में है। पिता कमलनाथ, पत्नी प्रियानाथ के बाद अब मां अलकानाथ भी प्रचार की कमान संभालने वाली हैं। 

विज्ञापन
Chhindwara: Alkanath will seek votes for son Nakul, wife Priya and father Kamal Nath are also pushing.
सांसद नकुलनाथ की मां अलकानाथ भी सांसद रह चुकी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कब्जे वाली एकमात्र सीट छिंदवाड़ा पर कांग्रेस लगातार जोर लगा रही है। वर्तमान सांसद नकुलनाथ को ही कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किया है। उनके लिए पूरा परिवार मैदान संभाले नजर आ रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रही है। सांसद नकुलनाथ के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर जनसभा ले रहे हैं तथा आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का साथ देने की अपील कर रहे हैं।  नकुलनाथ के प्रचार में उनकी धर्मपत्नी प्रिया नाथ भी पूरी तरह से जनता के बीच पहुंचकर आशीर्वाद मांग रही है। समझा जा सकता है कि पूरा परिवार लोकसभा चुनाव को लेकर मैदान में उतर गया है।  बता दें कि मार्च महीने के आखिरी सप्ताह में नकुलनाथ की मां अलका नाथ भी छिंदवाड़ा पहुंचने वाली हैं। यहां वे अपने बेटे नकुलनाथ के लिए जनता का आशीर्वाद मांगेगी। 
विज्ञापन


आपको बता दें क अलकानाथ छिंदवाड़ा से सांसद रह चुकी हैं, वहीं इससे पहले भी अलकानाथ छिंदवाड़ा जाकर चुनाव प्रचार कर चुकी हैं। अब वह अपने बेटे के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी सप्ताह हुई है टिकट की घोषणा
गौरतलब हो कि कांग्रेस के द्वारा लोकसभा चुनाव को लेकर नकुलनाथ की टिकट इसी सप्ताह घोषित की गई है। टिकट मिलने से पहले ही नकुलनाथ एक्टिव हैं, वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ भी पांच दिनों के प्रवास पर छिंदवाड़ा में डटे हुए हैं। लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में पहुंच रहे हैं, वहीं कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed