फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: Action against temples and mosques in Chhindwara

Chhindwara: छिंदवाड़ा में मंदिरों और मस्जिदों पर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से हटाए अवैध लाउड स्पीकर

Sat, 25 May 2024 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 25 May 2024 05:52 PM IST
सार

छिंदवाड़ा प्रशासन ने मस्जिदों और मंदिरों पर कार्रवाई की। धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकरों को तत्काल हटाया गया।  
 

विज्ञापन
Chhindwara: Action against temples and mosques in Chhindwara
छिंदवाड़ा में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों पर कार्रवाई की गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने शनिवार को अवैध रूप से मंदिर और मस्जिदों में चल रहे स्पीकरों को हटाने की कार्रवाई की। यहां रिसाला मस्जिद सहित आस-पास के कुछ मंदिरों से बिना अनुमति के बज रहे लाउड स्पीकरों को निकाला गया। मुख्य रूप से तहसीलदार धर्मेंद्र चौहान सहित उनकी प्रशासनिक टीम मौजूद रही।

विज्ञापन


यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दोपहर में प्रशासन के द्वारा लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले प्रशासनिक दल रिसाला मस्जिद, इंदिरा नगर की मस्जिद, सहित यहां स्थित कुछ मंदिरों में पहुंचे जहां पर बिना अनुमति के चल रहे लाउड स्पीकरों को हटाया गया।  तहसीलदार ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। जिन मंदिर और मस्जिदों में निर्धारित क्षमता से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकर लगे हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। खासकर जिन धार्मिक स्थलों के द्वारा लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं ली गई है, उन्हें भी हटाया जा रहा है। 
विज्ञापन


प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कम्प
दिनभर प्रशासन ने मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित धार्मिक स्थलों के पदाधिकारी से चर्चा कर लाउडस्पीकर हटाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed