{"_id":"6651d81695c3e3c8020894d9","slug":"chhindwara-action-against-temples-and-mosques-in-chhindwara-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: छिंदवाड़ा में मंदिरों और मस्जिदों पर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से हटाए अवैध लाउड स्पीकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: छिंदवाड़ा में मंदिरों और मस्जिदों पर कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से हटाए अवैध लाउड स्पीकर
Sat, 25 May 2024 05:52 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 25 May 2024 05:52 PM IST
सार
छिंदवाड़ा प्रशासन ने मस्जिदों और मंदिरों पर कार्रवाई की। धार्मिक स्थलों पर लगाए गए अवैध लाउडस्पीकरों को तत्काल हटाया गया।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों पर कार्रवाई की गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिला प्रशासन ने शनिवार को अवैध रूप से मंदिर और मस्जिदों में चल रहे स्पीकरों को हटाने की कार्रवाई की। यहां रिसाला मस्जिद सहित आस-पास के कुछ मंदिरों से बिना अनुमति के बज रहे लाउड स्पीकरों को निकाला गया। मुख्य रूप से तहसीलदार धर्मेंद्र चौहान सहित उनकी प्रशासनिक टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। दोपहर में प्रशासन के द्वारा लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई की गई। सबसे पहले प्रशासनिक दल रिसाला मस्जिद, इंदिरा नगर की मस्जिद, सहित यहां स्थित कुछ मंदिरों में पहुंचे जहां पर बिना अनुमति के चल रहे लाउड स्पीकरों को हटाया गया। तहसीलदार ने जानकारी दी कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। जिन मंदिर और मस्जिदों में निर्धारित क्षमता से अधिक ध्वनि के लाउडस्पीकर लगे हैं। उन्हें हटाया जा रहा है। खासकर जिन धार्मिक स्थलों के द्वारा लाउडस्पीकर की अनुमति नहीं ली गई है, उन्हें भी हटाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कम्प
दिनभर प्रशासन ने मंदिर और मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई चलती रही। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम ने संबंधित धार्मिक स्थलों के पदाधिकारी से चर्चा कर लाउडस्पीकर हटाए।
विज्ञापन
