फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Chhindwara: 15 villagers became victims of jaundice due to drinking contaminated water

Chhindwara: दूषित पानी पीने से 15 ग्रामीण पीलिया के शिकार, कलेक्टर की फटकार के बाद गांव में पहुंची टीम

Fri, 29 Mar 2024 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 05:08 PM IST
सार

दूषित पानी पीने से ग्रामीण बीमार हो रहे हैं। छिंदवाड़ा के एक गांव में बीते कुछ दिनों में 15 लोग पीलिया से ग्रसित पाए गए हैं। कलेक्टर तक शिकायत पहुंची तो टीम ने सुध ली है। 

विज्ञापन
Chhindwara: 15 villagers became victims of jaundice due to drinking contaminated water
कलेक्टर की फटकार के बाद गांव में टीम पहुंची है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से महज सात किमी दूर खेड़ीकलां में दूषित पानी ने ग्रामीणों की सेहत बिगाड़ दी है। लगातार दूषित पानी के सेवन से गांव के 15 लोग पीलिया के शिकार हो चुके हैं। इनमें से पांच को सिविल अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को ग्रामीणों ने मरीजों की सूची के साथ कलेक्टर अजय देव शर्मा से शिकायत की थी। कलेक्टर की फटकार के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कलेक्टर के निर्देश पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम खेड़ीकलां पहुंची थी। जहां ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पाइप का बॉल्व लीक होने से लोगों को घरों में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कोई नहीं सुन रहा
ग्रामीणों की मानें तो बीते 20 दिनों से दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है। शिकायत के बाद भी पंचायत, जनपद, स्वास्थ्य अमले ने सुध नहीं ली है। बीमारों की संख्या बढ़ने पर ग्रामीणों ने कलेक्टर से ही शिकायत की है। सुभाष गाड़गे का कहना है कि इस मामले की जानकारी मुझे देर शाम को मिली थी। पेयजल सप्लाई की जवाबदारी पंचायत की है। शुक्रवार को लीकेज बॉल्व की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा पानी का सैंपल लिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed