फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Amarwara By Poll: Congress-Gondwana party alleges BJP distributed money and liquor on last day of campaign

Amarwara By Poll: कांग्रेस और गोंडवाना पार्टी का भाजपा पर आरोप, प्रचार के आखिरी दिन बांटे रुपये और शराब

Tue, 09 Jul 2024 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Jul 2024 07:07 PM IST
सार

कांग्रेस नेता नितिन उपाध्याय ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा में खुलेआम भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन, इसे लेकर अधिकारी और नोडल अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से की है, खुलेआम मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब और पैसे बाटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Amarwara By Poll: Congress-Gondwana party alleges BJP distributed money and liquor on last day of campaign
bjp flag

विस्तार

अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव का प्रचार खत्म हो गया है। अब प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी के बीच कांग्रेस और गोंडवाना के द्वारा भाजपा पर शराब और पैसे बांटने का आरोप लगाया गया है। पहला आरोप गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी देव रावेंन भलावी ने लगाया है। उन्होंने कहा कि ओझल ढाना में गोंडवाना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दो लोगों को रंगे हाथों भाजपा की शराब बांटते हुए पकड़ा। मौका मिलते ही वे गाड़ी और चार पेटी शराब छोड़कर भाग गए। पुलिस वाले उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। कांग्रेस ने भी भाजपा पर कुछ ऐसे ही आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ प्रभारी नितिन उपाध्याय ने अपनी शिकायत में बताया कि भाजपा द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं। मंत्री और कुछ कार्यकर्ताओं के द्वारा खुलेआम लोगों को 500 दिए जा रहे हैं, जिसकी शिकायत प्रेक्षक और निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से की गई है।

विज्ञापन


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने लगाया आरोप 
गोंडवाना के प्रत्याशी देव रावन भलावी ने आरोप लगाते हुए बताया कि खुलेआम अधिकारी और कर्मचारी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। पैसे और शराब बांटने की शिकायत के लिए अधिकारियों को फोन लगाया जाता है तो वह फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। ऐसे में कैसे चुनाव निष्पक्ष होगा।
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- भाजपा कर रही आचार संहिता उल्लंघन
अधिवक्ता नितिन उपाध्याय ने बताया कि अमरवाड़ा विधानसभा में खुलेआम भाजपा कार्यकर्ता आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन, इसे लेकर अधिकारी और नोडल अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसकी शिकायत उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग से की है, खुलेआम मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब और पैसे बाटे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed