फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Amarwara Bypolls: Congress-BJP in an effort to win by-election on Amarwara today during CM Yadav visit

Amarwara Bypolls: अमरवाड़ा को अमर करने की जंग, कांग्रेस कई दिन से जुटी, आज से सीएम यादव भी मैदान में उतरेंगे

Thu, 04 Jul 2024 01:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 04 Jul 2024 01:08 PM IST
सार

Amarwara Bypolls: छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के जीतने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां दम लगा रही हैं। कांग्रेस के दिग्गज कई दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। आज शाम को सीएम डॉ मोहन यादव ने यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Amarwara Bypolls: Congress-BJP in an effort to win by-election on Amarwara today during CM Yadav visit
एमपी के सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस विधायक के पार्टी बदलने से खाली हुई अमरवाड़ा विधानसभा के लिए भाजपा और कांग्रेस की मशक्कत तेज हो गई है। कांग्रेस के दिग्गज कई दिनों से क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। अब सीएम डॉ मोहन यादव ने भी इस चुनावी रण में डेरा डालने की तैयारी कर ली है। गुरुवार शाम अमरवाड़ा पहुंचकर वे शुक्रवार तक वहीं रुकने वाले हैं। इस दौरान वे यहां कई बैठकें करेंगे। साथ ही कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने पिछले तीन दिनों से अमरवाड़ा में डेरा डाल रखा है। वे अपने हिस्से की इस सीट को बचाने की मशक्कत में जुटे हुए हैं। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी अमरवाड़ा दौरे के तीसरे दिन इस उप चुनाव सीट के 13 गांवों में चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी प्रचार करेंगे। पटवारी कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह के लिए वोट मांगेंगे। गौरतलब है कि छिंदवाड़ा क्षेत्र की यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा की सीट है। पूर्व कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के भाजपा में शामिल होने से यह सीट खाली हुई है।
विज्ञापन


डॉ मोहन की बैठकें, सभाएं
सीएम डॉ. मोहन गुरुवार शाम पांच बजे अमरवाड़ा पहुंचेंगे। इसी दिन शाम को वे सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे। सीएम गुरुवार रात अमरवाड़ा में रुकेंगे। इसके बाद वे 5 जुलाई को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को छिंदी, सुरला, खापा मंडल में जनसभा करेंगे। इस दौरान वे बीजेपी प्रत्याशी कमलेश शाह के लिए वोट मांगेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed