फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   chhindwara News ›   Amarwara By Election: Congress's strategy, Dhiren Shah and Naveen Markam filed nomination from Congress.

Amarwara By Election: इंदौर कांड के बाद कांग्रेस की रणनीति, कांग्रेस से धीरन शाह और नवीन मरकाम ने भरा पर्चा

Thu, 20 Jun 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, छिंदवाड़ा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 10:43 PM IST
सार

अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव को लेकर गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह ने भी पर्चा भरा है। कांग्रेस ने रणनीति के तहर दो फॉर्म भरवाए हैं। धीरन शाह के साथ नवीन मरकाम ने भी पर्चा भरा है।

विज्ञापन
Amarwara By Election: Congress's strategy, Dhiren Shah and Naveen Markam filed nomination from Congress.
जीतू पटवारी ने अमरवाड़ा विधानसभा उप चुनाव के लिए दो नेताओं के पर्चे दाखिल करवाए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस इस बार कोई भी गलती के मूड में नहीं है। वह छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट जीतने की हर कोशिश कर रही है। यहां से कांग्रेस ने दो प्रत्याशियों के पर्चे भरवाए हैं। इंदौर कांड के बाद ये नई रणनीति कांग्रेस ने अपनाया है। 
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा में उप चुनाव होना है। 10 जुलाई को वोटिंग है। भाजपा से प्रत्याशी कमलेश शाह ने पर्चा भर दिया है। वहीं गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह ने भी पर्चा भरा है। कांग्रेस ने रणनीति के तहर दो फॉर्म भरवाए हैं। धीरन शाह के साथ नवीन मरकाम ने भी पर्चा भरा है। दरअसल नवीन मरकाम का नाम पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन ऐन समय मे धीरन शाह का नाम सामने आया। इसके बाद गुरुवार को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार की सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में नवीन मरकाम और धीरन शाह दोनों ही उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। 
विज्ञापन


इंदौर घटना से लिया सबक
दरअसल कांग्रेस को डर सता रहा है कि कहीं भाजपा कोई खेल ना कर दे। इसके चलते कांग्रेस भी फूंक फूंक कर कदम रख रही है। फिलहाल कांग्रेस से दो नामांकन दर्ज होने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐनमौके पर नाम वापस ले लिया था और भाजपा की सदस्यता ले ली थी। इंदौर में कांग्रेस का कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं था। नतीजतन भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी करीब पौने 12 लाख वोटों से जीते थे। अब छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती, इसलिए दो पर्चे भरवाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed