फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhindwara news 15-year-old girl dies after being bitten by street dog

Chhindwara News: आवारा कुत्ते के काटने से 15 साल की किशोरी की मौत, भाई को बचाने में बनी शिकार

Fri, 24 Jan 2025 04:35 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 24 Jan 2025 04:35 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले के थावड़ी में 15 वर्षीय किशोरी की स्ट्रीट डॉग के काटने से मौत हो गई। 25 दिसंबर को भाई को बचाते हुए डॉग ने उसे गाल पर काट लिया था। गंभीर इन्फेक्शन के कारण गुरुवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
Chhindwara  news 15-year-old girl dies after being bitten by street dog
स्ट्रीट डॉग

विस्तार

छिंदवाड़ा जिले के थावड़ी में 15 साल की किशोरी की स्ट्रीट डॉग के काटने के बाद मौत हो गई। वह 25 दिसंबर को अपने घर के आंगन में खेल रही थी, इस दौरान उसे स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था। इसके बाद से ही वह लगातार बीमार चल रही थी, परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उसका इलाज कराया था।

विज्ञापन


गुरुवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

भाई को बचाने गई, स्ट्रीट डॉग ने गाल पर काटा
किशोरी की बुआ पुष्पा वर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर की शाम उसकी भतीजी सीमा पिता पुस्सु वर्मा (15) अपने भाई सिब्बू के साथ आंगन में खेल रही थी। इस दौरान अचानक एक स्ट्रीट डॉग आया और सिब्बू की पर ऊपर झपट पड़ा। इस दौरान वह भाई को बचाने के लिए दौड़ी तो स्ट्रीट डॉग ने उसके गाल पर काट लिया। इस घटना में वह गंभीर घायल हो गई थी, इसके बाद से लगातार वह बीमार चल रही थी।
विज्ञापन


घटना के बाद उसका अमरवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया था। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती रही। इसके बाद गुरुवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर मासूम को जिला अस्पताल के फीमेल सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के आधा घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल के डॉ. मनीष गठोरिया ने बताया कि गुरुवार शाम 6 बजे सीमा वर्मा को क्रिटिकल कंडीशन में अस्पताल लाया गया था। इसके बाद उसे तत्काल इलाज दिया गया, लेकिन उसकी हालत इतनी खराब थी कि 20 से 25 मिनट बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सीमा को पहले से रैबीज इंजेक्शन लगे हुए थे। लेकिन स्ट्रीट डॉग के हमले में गहरे घाव होने से इन्फेक्शन फैल गया था।

लगातार आ रहे थे चक्कर, खाना भी छोड़ा
बुआ पुष्पा वर्मा ने बताया कि उनकी भतीजी को लगातार चक्कर आ रहे थे और वह खाना भी नहीं खा रही थी। शुक्रवार को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed