{"_id":"62c994bb21187a442608fc00","slug":"chhindwara-youth-killed-in-pandhurna-s-forest-first-half-head-was-shaved-then-cut-throat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पांढुर्णा के जंगल में युवक की हत्या, पहले आधे सिर का मुंडन किया फिर रेता गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पांढुर्णा के जंगल में युवक की हत्या, पहले आधे सिर का मुंडन किया फिर रेता गला
Sat, 09 Jul 2022 08:16 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 09 Jul 2022 08:16 PM IST
सार
पांढुर्णा क्षेत्र के अम्बाड़ा खुर्द के घटोबा के जंगल के पास स्थित पुराने गिट्टी खदान में शनिवार की सुबह एक युवक की लाश पानी में दिखाई दी। उसके आधे सिर के बाल काटे गए थे और गले पर वार किया गया था।
विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी में लाश होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला हत्या का है।
जानकारी के अनुसार जिले के पांढुर्णा क्षेत्र के अम्बाड़ा खुर्द के घटोबा के जंगल के पास स्थित पुराने गिट्टी खदान में शनिवार की सुबह एक युवक की लाश पानी में दिखाई दी। सूचना मिलते ही एसडीओपी रोहित लखारे, थाना प्रभारी केवल सिंह परते, बड़चिचोकी चौकी प्रभारी आशीष भीमटे, नांदनवाड़ी चौकी प्रभारी दिनेश बघेल सहित पुलिस बल मौके पर पहुचे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक यूवक की बड़ी बेरहमी से हत्या करने की बात सामने आई है।
हालांकि अभी तक मृतक की सही-सही जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक कौन है और वह कहां का निवासी है और उसकी हत्या कौनसे कारणों से हुई है। पुलिस इन सबके जवाब तलाश रही है। पुलिस ने बताया कि लाश के दोनों हाथों पर हिंदी और अंग्रेजी में गौरव नाम लिखा है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार घटनास्थल के कुछ दूरी पर टीम को युवक की हत्या करने में उपयोग में आने वाला उस्तरा, शराब की बोतलें, रस्सी बरामद हुई हैं। जब लाश को पानी से बहार निकाला तो मृतक का आधे सिर का मुंडन किया गया था, वहीं गला रेता हुआ था। ये भी पता चला कि युवक को रस्सियों से बांधकर पानी मे फेंका गया था।