{"_id":"642c1b428c7914d54b0a0196","slug":"chhindwara-women-protested-for-water-at-chhindwara-district-collectorate-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: बिन पानी सब सून...लाचार-बेबस महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, बयां की दर्द-ए-दास्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: बिन पानी सब सून...लाचार-बेबस महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन, बयां की दर्द-ए-दास्तान
Tue, 04 Apr 2023 06:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:12 PM IST
सार
Chhindwara News: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हैंडपंप सूख गए हैं। ऐसे में परेशान ग्रामीणों ने जनसुनवाई के दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
महिलाओं ने कलेक्ट्रेट गेट पर किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट कार्यालय में ग्राम पंचायत गोनावाड़ी की महिलाओं ने पेयजल समस्या को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि उनके गांव में पीने का पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है, जिसके कारण उन्हें पीने के पानी के लिए एक से दो किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जनसुनवाई में अपनी समस्या लेकर आई महिलाओं का कहना है कि कुएं, नदी और हैंडपंप सूख चुके हैं। रोजाना ग्रामीण पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाकर पानी की व्यवस्था बनाते हैं। ग्राम के मुखिया से शिकायत करने के बावजूद भी निराकरण नहीं हो पाया, जिस वजह से ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट कार्यालय का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कलेक्टर की दहलीज पर धरना दिए। ग्राम पंचायत गोनावाड़ी में लगभग ढाई सौ घरों की बस्ती है और यहां रोजाना पीने के पानी के लिए ग्रामीणों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
कागजों में चल रही योजनाएं...
एक तरफ गांव-गांव नल जल योजना पहुंचाने के लिए जल संसाधन विभाग के द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए कलेक्ट्रेट आना पड़ रहा है, जो सरकारी योजनाओं की हकीकत बयां कर रहा है।
विज्ञापन
