{"_id":"63ef7c256e09fb2a2e0f63b4","slug":"chhindwara-vehicle-overturned-in-the-valley-4-people-died-7-seriously-injured-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: लोगों से भरा वाहन घाटी में पलटा, चार लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल, महादेव मेले में जा रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: लोगों से भरा वाहन घाटी में पलटा, चार लोगों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल, महादेव मेले में जा रहे थे
Fri, 17 Feb 2023 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Feb 2023 06:37 PM IST
सार
छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा हो गया। महादेव मेले में दर्शन करने जा रहे लोगों का वाहन गोराघाटी में पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में भक्तों से भरा वाहर खाई में गिर गया। चार की मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। महादेव मेले में दर्शन करने जा रहे लोगों का वाहन गोराघाटी में पलट गया। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घाट उतरते समय वाहन अनियंत्रित होकर पलटना बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हादसा छिंदवाड़ा जिले के दमुआ-जुन्नारदेव रोड पर स्थित गोराघाट में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घाटी करीब 200 फीट गहरी है। टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब लोडिंग वाहन गोराघाट घाटी से नीचे उतर रहा था। इस दौरान तेज गति होने के कारण वाहन चालक वाहन को मोड़ नहीं पाया और गाड़ी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वाले सभी लोग बैतूल के आठनेर के रहने वाले हैं। लक्ष्मी छत्तू उइके (20), सचिन कलीराम उइके (20), किसन सोमा कड़वे (40), हेमेंद्र कड़वे जगनू कड़वे (26) वाहन में बुरी तरह से फंस गए थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। टीआई ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को बाहर निकाल दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। वहीं घायलों को भी रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है।