{"_id":"62dc11e6a11c04765b569510","slug":"chhindwara-tractor-crossing-the-track-drifted-in-kagla-river-one-dead-two-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: रपटा पार कर रहा ट्रैक्टर कागला नदी में बहा, एक व्यक्ति की मौत, दो तैरकर बाहर आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: रपटा पार कर रहा ट्रैक्टर कागला नदी में बहा, एक व्यक्ति की मौत, दो तैरकर बाहर आए
Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:43 PM IST
सार
शनिवार को छिंदवाड़ा में कागला नदी में ट्रैक्टर बह गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया।
विज्ञापन
रपटा पार करते समय ट्रैक्टर पानी में बह गया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता से नदी-नाले उफान पर हैं। आए दिन हादसों की खबरें आ रही हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा में कागला नदी में ट्रैक्टर बह गया। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को बचा लिया गया।
जिले के दमुआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर 2:00 बजे की है। दरअसल कांगला नदी आज ही बारिश के बाद दोपहर से ही उफान पर चल रही है। इसी कारण यहां आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक मजदूरों को लेकर कांगला की तरफ जा रहा था तभी उसने मजदूर करण बरकड़े को साइड बताने के लिए तड़पते पर भेज दिया और ट्रैक्टर पार कर आने लगा तभी साइड बताने के चक्कर में करण का पैर फिसल गया और पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं ट्रैक्टर भी बीच मझधार पर जाकर अनियंत्रित हुआ और वह भी बह गया।
हादसे में सवार ड्राइवर और एक अन्य मजदूर बहते बहते किनारे पर आ गए और उनकी जान बच गई, लेकिन ट्रैक्टर को साइड बचाने वाला युवक करण बरकड़े पानी में बह गया जिसकी डूबने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने जानकारी मिलते ही रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाल लिया है और मामले की जांच जारी है।