{"_id":"64e5adeb046155ef9d030f99","slug":"chhindwara-three-people-died-after-consuming-poison-in-rohankalan-gwari-mal-and-chaurai-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: रोहनाकलां, ग्वारी माल और चौरई में जहर ने छीनी तीन लोगों की जिंदगी, पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: रोहनाकलां, ग्वारी माल और चौरई में जहर ने छीनी तीन लोगों की जिंदगी, पुलिस कर रही जांच
Wed, 23 Aug 2023 12:27 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:27 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहर सेवन के चलते तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों अलग-अलग मामले हैं। रोहनाकलां, ग्वारी माल और चौरई से ये मामले सामने आए हैं। फिलहाल, तीनों मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा में जहर के सेवन के बाद दो युवकों और एक बालिका की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन अलग-अलग मामलों में ये पता नहीं चल पाया है कि आखिर तीनों ने जहर का सेवन क्यों किया? पुलिस ने मौत के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी में पुलिस ने बताया कि देहात के रोहनाकलां निवासी 27 वर्षीय गंगा पिता हंसलाल उईके को जहर के सेवन के बाद बीते दिन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान जहर अधिक फैलने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका और उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी तरह बिछुआ के ग्वारीमाल निवासी 48 वर्षीय सहसराम पिता सुमरु उईके को गत बीस अगस्त के दिन जहर के सेवन के बाद उपचार के लिए बिछुआ से रिफर किया गया था। लेकिन बीते दिन सहसराम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जहर के सेवन से मौत का तीसरा मामला चौरई का है, यहां रहने वाली 15 वर्षीय कुमारी शबा पिता राशिद खान को जहर के सेवन के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डाक्टरों ने अभी उसका उपचार शुरू ही किया था कि शबा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
तीनों ही मामलों में ये पता नहीं चल पाया है कि मृतकों ने किन परिस्थियों में जहर का सेवन किया? पुलिस ने मौत के बाद तीनों के शवों का पोस्टमॉर्टम करा लिया है। जबकि प्रकरण में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।
